9.9 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यमुंबई-ठाणे में अगले कुछ घंटों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट, महाराष्‍ट्र...

मुंबई-ठाणे में अगले कुछ घंटों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट, महाराष्‍ट्र में और कहां बरसेंगे बदरा?

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र में मॉनसून ने समय से पहले ही दस्तक दे दी। हालांकि इसके बाद बारिश पर एक हफ्ते का ब्रेक लग गया। इससे किसानों को चिंता सताने लगी। लेकिन आखिरकार बारिश ने एक बार फिर राज्य में अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज कराई और लोगों को खुश कर दिया। मुंबई समेत कुछ इलाकों में मंगलवार से बारिश शुरू हो गई है जबकि विदर्भ और मराठवाड़ा के कुछ हिस्से अभी भी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। मुंबई शहर और उपनगरों में मंगलवार से भारी बारिश हो रही है। रात भर बारिश होती रही। आज बुधवार को भी बारिश हो रही है। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में मुंबई में भारी बारिश का अनुमान जताया है।

25 जून के तक भारी बारिश
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी माणिकराव खुले की ओर से दिए गए पूर्वानुमान के अनुसार, 18 जून से 25 जून के बीच मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। साथ ही मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 3 से 4 दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र और कोंकण में भारी बारिश होगी। ऐसे में चेतावनी दी गई है कि मुंबई, पुणे, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में भारी बारिश होगी। इसके अलावा पश्चिम और उत्तर महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

48 घंटे में मॉनसून प्रदेश में छा जाएगा
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटों में मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा और पूरे महाराष्ट्र को कवर कर लेगा। इसके चलते कुछ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट दिया गया है।

बारिश की चेतावनी?
विदर्भ के बुलढाणा, वाशिम, यवतमाल, अकोला, अमरावती, नागपुर, वर्धा, भंडारा, गोंदिया जिलों में आज भारी बारिश का अनुमान है। इस बीच मराठवाड़ा के जालना, छत्रपति संभाजीनगर, बीड, परभणी, लातूर, नांदेड़, धाराशिव में भी भारी बारिश होगी। उत्तरी महाराष्ट्र में जलगांव, धुले, नासिक, सोलापुर में गरज और बिजली के साथ बारिश की आशंका है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....