7.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्य'कुछ जगह पर तो बहुत ही गलत काम किया गया है...', मुफ्त...

‘कुछ जगह पर तो बहुत ही गलत काम किया गया है…’, मुफ्त बिजली पर नीतीश ने केजरीवाल पर बोला हमला

Published on

पटना

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुफ्त बिजली देने को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बिना नाम लिए हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ लोग उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली देने की वकालत करते रहते हैं, लेकिन ऐसे लोगों के पास और कोई काम नहीं है, इसलिए वे ऐसी बातें करते रहो। नीतीश ने किसी राज्य का नाम लिए बगैर ये भी कहा कि कुछ जगहों पर तो बहुत गलत काम किया गया है। कई लोग कहते रहते हैं कि उपभोक्ताओं को मुफ्त में बिजली दी जानी चाहिए। कुछ लोगों के पास और कोई काम नहीं होता तो वो ऐसी बातें करते रहते हैं। अगर आप मुफ्त बिजली देंगे तो लोगों को कैसे पता चलेगा कि उनके पास बिजली है या नहीं? अधिकारियों को कैसे पता चलेगा कि घर में बिजली है या नहीं। नीतीश ने केजरीवाल या किसी अन्य मुख्यमंत्रियों का नाम लिए बिना कहा।

बिहार में दिल्ली से ज्यादा बिजली सब्सिडी- नीतीश
बिहार के मुख्यमंत्री पटना एनर्जी पार्क में लगभग 15,871.2 करोड़ रुपए की ऊर्जा क्षेत्र की कई योजनाओं का शुभारंभ करने के बाद एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। अपने संबोधन में नीतीश ने ये भी कहा कि उनकी सरकार दिल्ली सरकार की तुलना में बिजली सब्सिडी पर अधिक पैसा खर्च करती है। कुछ लोग उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली देने की बात करते रहते हैं। क्या आप जानते हैं मुफ्त में बिजली कौन दे रहा है? हम जितना खर्च करते हैं, उससे कहीं ज्यादा हम बिजली सब्सिडी पर खर्च कर रहे हैं।

बिहार में बिजली सब्सिडी पर 6,043 करोड़ खर्च
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, बिहार सरकार ने वित्त वर्ष 2021-22 में मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के तहत बिजली सब्सिडी पर 6,043 करोड़ रुपये खर्च किए, जबकि केजरीवाल ने हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी में कहा था कि दिल्ली सरकार की ओर से सब्सिडी पर लगभग 3,000 करोड़ रुपए प्रति वर्ष खर्च किए जाते हैं।

बिजली क्षेत्र में ‘एक देश एक टैरिफ’ की मांग
बिजली क्षेत्र में ‘एक देश एक टैरिफ’ की मांग दोहराते हुए नीतीश ने कहा कि केंद्र को देशभर के सभी राज्यों के लिए एक बिजली टैरिफ लागू करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार को कुछ विकसित राज्यों की तुलना में केंद्र सरकार की बिजली उत्पादन इकाइयों से अधिक दरों पर बिजली मिलती रही है। मैंने पहले भी कई बार मांग की थी कि ‘एक राष्ट्र, एक बिजली टैरिफ’ नीति होनी चाहिए। कुछ राज्य केंद्र सरकार की उत्पादक इकाइयों से उच्च दरों पर बिजली क्यों खरीद रहे हैं? पूरे देश में एक समान बिजली दर लागू की जानी चाहिए।

बिहार के हर घर में लगेंगे स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर
सीएम ने आगे सौर ऊर्जा में बदलाव की आवश्यकता पर बल दिया और घोषणा की कि राज्य भर के ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर में स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर लगाए जाएंगे। उनकी सरकार हर घर में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने के लिए प्रतिबद्ध है और अधिकारियों को 2025 तक लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रीपेड मीटर शहरी क्षेत्रों में स्थापित किए गए हैं और अब ये ग्रामीण क्षेत्रों में किए जाएंगे।

2025 तक हर घर में स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर
प्रीपेड मीटर योजना का जिक्र करते हुए नीतीश ने कहा कि बिजली बिलों की विभिन्न शिकायतों को देखते हुए स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि बिजली बिलों में पूरी पारदर्शिता के कारण स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं के हित में है, जो बिजली को बर्बाद किए बिना विवेकपूर्ण तरीके से उपयोग करेंगे। 2025 तक हर घर में स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर लगा दिए जाएंगे।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...