13.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeखेलदिग्गज क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का कैंसर से निधन, 88 साल की उम्र...

दिग्गज क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का कैंसर से निधन, 88 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Published on

जामनगर,

भारतीय क्रिकेट के लिए रविवार (2 अप्रैल) की सुबह एक दुखद खबर सामने आई. टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का 88 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने गुजरात के जामनगर में आज सुबह आखिरी सांस ली. वो कैंसर से जूझ रहे थे. दुर्रानी पहले ऐसे भारतीय क्रिकेटर हैं, जिन्हें अर्जुन अवार्ड से नवाजा गया था. 1960 में दुर्रानी को अर्जुन अवार्ड का खिताब दिया गया था. दुर्रानी ने भारत की ओर से कुल 29 टेस्ट मैच खेले और इस दौरान 1202 रन बनाए जिसमें 1 शतक और 7 अर्धशतक शामिल रहा, इसके अलावा 75 विकेट लेने में सफल रहे थे.

पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्विट कर सलीम दुर्रानी के निधन पर दुख जताया और श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि दुर्रानी क्रिकेट लीजेंड थे और अपने आप में एक इंस्टटियूशन थे. वर्ल्ड क्रिकेट में भारत के विकास में उनका अहम योगदान रहा था. वो मैदान के अंदर और बाहर अपने अलग ही स्टाइल के लिए पहचाने जाते थे.

अफगानिस्तान में जन्में दुर्रानी कराची में भी रह चुके
स्पिन ऑलराउंडर सलीम दुर्रानी का जन्म 11 दिसंबर 1934 को अफगानिस्तान के काबुल में हुआ था. मगर जब दुर्रानी सिर्फ 8 महीने के थे तभी उनका परिवार पाकिस्तान के कराची में आकर बस गया था. इसके बाद जब भारत और पाकिस्तान का बंटवारा हुआ, तब दुर्रानी का परिवार भारत आ गया था.

दुर्रानी ने क्रिकेट जगत में 60-70 के दशक में अपने ऑलराउंड परफॉर्मेंस से अलग पहचान बनाई थी. भारत के क्रिकेट इतिहास में दुर्रानी एक शानदार ऑलराउंडर के तौर पर जाने जाते हैं. उन्होंने साल 1960 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई टेस्ट में डेब्यू किया था. दुर्रानी आतिशी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे. साथ ही दर्शकों के कहने में छक्का जमाने के लिए भी दुर्रानी काफी मशहूर थे.

परवीन बॉबी के साथ फिल्म में किया था काम
सलीम दुर्रानी ने आखिरी टेस्ट मैच फरवरी 1973 को इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई में खेला था. फिर उन्होंने 1973 में ही क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में भी हाथ आजमाया था. सलीम ने बॉलीवुड फिल्म ‘चरित्र’ में काम किया था. इस फिल्म में बेहद खूबसूरत हीरोइन परवीन बॉबी थीं.

Latest articles

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...