12.2 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeभोपाल'थाना-कोतवाली मेरी चप्पल से चलती है...' बीजेपी नेता के विवादित बयान का...

‘थाना-कोतवाली मेरी चप्पल से चलती है…’ बीजेपी नेता के विवादित बयान का वीडियो वायरल

Published on

छतरपुर ,

मध्य प्रदेश के छतरपुर से एक वीडियो वायरल हुआ है. इसमें बीजेपी जिला महामंत्री बृजेश राय यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि थाना, कोतवाली हमारी चप्पल से चलती है. वायरल वीडियो में बीजेपी नेता एक युवक से बहस करते हुए दिख रहे हैं. वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बृजेश राय स्कूटी सवार युवक को धमका रहे हैं. इस दौरान वह कहते हैं कि थाना, कोतवाली हमारी चप्पल से चलता है. तुम हमें जानते नहीं हो, हम कौन हैं?

तुम हमें मारो बांका उठाकर, तुम्हें सलमान खान, शाहरुख खान बनना है. हमारा नाम बृजेश राय है. हम मंडी अध्यक्ष रहे हैं. लड़ना है, तो यह बैठे हैं हम, प्यार से लड़ो. हम किसी से डरते नहीं है. दिखाओ गुंडागर्दी हमें. इस दौरान कोई दूसरा शख्स मामले को शांत कराता है. लोग विवाद टालने की कोशिश करते हैं. कुछ देर बाद युवक और बृजेश राय चले जाते हैं. इस मामले पर अपनी सफाई देते हुए बृजेश राय ने बताया कि यह वीडियो 29 मई का है. मैं अपनी स्कूटी से घर जा रहा था.

इस दौरान ईंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सामने से आ रही थी. स्कूटी से हमने ट्रॉली को क्रॉस किया और पीछे से एक बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी. इसमें मुझे काफी चोट आई. इस पर हमने युवको रोककर थाने चलने को कहा, तो वह बदसलूकी करने लगा और बांका उठाकर जान से मारने की धमकी देने लगा.

महामंत्री बृजेश राय ने अपनी गलती मानी
बृजेश राय ने कहा कि इस बात पर हमें गुस्सा आ गया. हमारे मुंह से बहस के दौरान गलती से ये बातें निकल गईं, जिसके लिए मैं क्षमा मांगता हूं. इस घटना को लेकर हमने कोतवाली थाने में फोन भी लगाया था. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी और मामले को शांत कराया था. जो भी शब्द निकले, वो गुस्से में निकले थे.

 

Latest articles

MP में 3 IAS अधिकारियों के तबादले: संजय कुमार शुक्ला बने गृह विभाग के ACS

शिवशेखर शुक्ला को कर्मचारी चयन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया भोपाल। राज्य सरकार ने...

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पीएम मोदी बोले- हम आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के इरादे पर मजबूती से कायम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र...

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

More like this

MP में 3 IAS अधिकारियों के तबादले: संजय कुमार शुक्ला बने गृह विभाग के ACS

शिवशेखर शुक्ला को कर्मचारी चयन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया भोपाल। राज्य सरकार ने...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...