19 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यसंत प्रकाश दास का वीडियो हुआ वायरल , BJP MLA से कहा...

संत प्रकाश दास का वीडियो हुआ वायरल , BJP MLA से कहा पाकिस्तान चले जाओ! जानें पूरा मामला

Published on

टोंक

राजस्थान के टोंक जिले के टोरडी सागर गांव में स्थित गौशाला में आयोजित भजन संध्या में एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। यहां से संत प्रकाश दास का एक विवादित बयान सामने आया हैं। इसमें उन्होंने टोडारायसिंह मालपुरा विधायक कन्हैया लाल चौधरी पर जमकर निशाना साधा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें संत ने कहा कि जो गाय का नहीं हुआ। वह किसी का नहीं हो सकता। उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में काफी चर्चा हो रही है

MLA कन्हैया लाल चौधरी पर साधा निशाना
यह वीडियो 2 दिन पुराना बताया जा रहा है। इसे अब सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। दरअसल टोरडी सागर क्षेत्र में गौशाला में भजन संध्या आयोजित की गई। इसमें क्षेत्र के संत प्रकाश दास ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान सन्त ने अपने संबोधन के दौरान विधायक कन्हैया लाल चौधरी पर जमकर निशाना साधा।

गौशाला के लिए एंबुलेंस नहीं मिलने से संत खफा
विधायक कन्हैया लाल चौधरी की ओर से 3 माह पूर्व टोडारायसिंह की निष्काम गौशाला को एक एंबुलेंस विधायक कोष से देने की घोषणा की थी। इस दौरान गौशाला समिति की ओर से विधायक के कई बार चक्कर काटे गए। लेकिन उन्हें एंबुलेंस नहीं मिली। इससे संत प्रकाश दास खफा नजर आए।

विधायक को पाकिस्तान चले जाने की नसीहत दी
भजन संध्या के दौरान संत प्रकाश दास ने विधायक पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग घोषणा करके भूल जाते हैं। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से कहा कि उनका संदेश विधायक तक पहुंचना चाहिए कि अब चुनाव नजदीक है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि कभी-कभी सिंह गीदड़ से भी हार जाता है। इसके अलावा विधायक से कहा कि जो गौ माता का नहीं हो सकता, उसे पाकिस्तान चले जाना चाहिए।

विधायक ने प्रयास किए लेकिन नहीं मिली स्वीकृति
गौशाला को एंबुलेंस की वित्तीय स्वीकृति के लिए विधायक कन्हैया लाल चौधरी ने जिला परिषद को अनुशंसा पत्र भेजा। विधायक चौधरी का कहना है कि इस दौरान उन्होंने कई बार प्रयास भी किए, लेकिन एंबुलेंस खरीद की वित्तीय स्वीकृति के लिए जिला परिषद ने अनुमति नहीं दी। जिला परिषद का कहना था कि उक्त संस्था का रजिस्ट्रेशन हुए 3 साल नहीं हुआ हैं। लिहाजा वित्तीय स्वीकृति नहीं दी जा सकती।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this