9.2 C
London
Saturday, April 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीययूएई बिजनसमैन की मौत का वीडियो, बोलते-बोलते अचानक पीछे गिरे और चली...

यूएई बिजनसमैन की मौत का वीडियो, बोलते-बोलते अचानक पीछे गिरे और चली गई जान, देखें डरावनी घटना

Published on

काहिरा

मिस्र में एक कान्फ्रेंस चल रही थी। संयुक्त अरब अमीरात के एक बिजनसमैन भाषण दे रहे थे। बोलते-बोलते अचानक वह पीछे की तरफ गिर गए और उनकी मौत हो गई। इस चौंकाने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूएई में रहने वाले एक सऊदी बिजनसमैन मुहम्मद अल-कहतानी सोमवार को काहिरा में अरब-अफ्रीकी कान्फ्रेंस में भाषण दे रहे थे। अचानक वह बेहोश हो गए और पीछे की तरफ गिर गए। अल-कहतानी अल-सलाम होल्डिंग कंपनी के चेयरमैन थे और कथित रूप से एक गुडविल एंबेसडर के रूप में कई मानद पदों पर रह चुके थे।

न्यूयॉर्क पोस्ट ने Arabi21 की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि सऊदी व्यवसायी जिस कार्यक्रम में बोल रहे थे उसका शीर्षक ‘मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सीसी की उपलब्धियों के समर्थन में’ था। खबरों में कहा जा रहा है कि जमीन पर गिरने से पहले उन्होंने यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद की ‘मानवता के डीन और शांति के व्यक्ति’ के रूप में प्रशंसा की थी।

गिरने के बाद दूसरे कमरे में ले गए गार्ड
मिस्र के एक यूट्यूबर अब्दुल्ला एलशरीफ ने लिखा कि सम्मेलन में गिरने के बाद उन्हें सुरक्षा गार्ड दूसरे कमरे में ले गए जहां अल-कहतानी की मौत हो गई। अरबी21 ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि इस कान्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय, क्षेत्रीय और अरब निकायों और संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ कई राजदूतों और अरब हस्तियों ने हिस्सा लिया था। अल-कहतानी की मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

हार्ट अटैक से हुई मौत?
अल-कहतानी यूएई में रहते थे और एक निवेश कंपनी अल-सलाम होल्डिंग कंपनी के चेयरमैन थे जो रियल एस्टेट, कृषि और निर्माण जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में निवेश करती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि हार्ट अटैक के चलते उनकी मौत हुई है। अब्दुल अल-शरीफ के शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि वह पोडियम पर बोलते-बोलते पीछे गिर जाते हैं जिससे वहां मौजूद लोग चौंक जाते हैं। एक अन्य तस्वीर में वह बोलने से पहले अपनी अमीराती पत्नी के साथ बैठे नजर आ रहे हैं।

Latest articles

जम्बूरी मैदान में 20 अप्रैल को होगा 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह, गृहस्थी के लिए मिलेगी 50 हजार की सामग्री

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र के अंतर्गत जम्बूरी मैदान, आनंद नगर में आगामी 20...

सीएम विष्णु देव साय ने किया “बिरहोर जननायक” पुस्तक का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय...

कृषि क्षेत्र के सशक्त इकोसिस्टम के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट' (ग्राम 2026) के कर्टेन रेज़र...

पीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे बालोतरा का दौरा, देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का होगा शुभारंभ

जयपुर/बालोतरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 अप्रैल को प्रस्तावित अपनी बालोतरा यात्रा के दौरान...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...