13.3 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यमणिपुर में नहीं थम रही हिंसा, सुबह 4.30 बजे गांव में घुसे...

मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा, सुबह 4.30 बजे गांव में घुसे लोग, कर दी तीन की हत्या

Published on

नई दिल्ली

मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार सुबह राज्य के नागा बाहुल्य उखरुल जिले के एक गांव में तीन लोगों की हत्या कर दी गई। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, वारदात को सुबह करीब साढे चार बजे अंजाम दिया गया। अज्ञात लोगों के एक समूह ने गांव की रखवाली कर रहे तीन लोगों की हत्या कर दी। उखरुल का यह गांव अभी तक हुए संघर्ष में अपेक्षाकृत शांत था लेकिन शुक्रवार सुबह की घटना के बाद यहां तनाव है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, घटना को सुबह करीब साढ़े चार बजे अंजाम दिया गया। थोवई कुकी गांव में कुकी समुदाय के लोग रहते हैं, यह उखरुल पुलिस स्टेशन एरिया में आता है। जिन तीन लोगों की हत्या की गई, उनकी पहचान थांगखोकाई हाओकिप, जामखोगिन हाओकिप और हॉलेंसन बाइट के रूप में की गई है।

उखरुल के एसपी निंगशेम वाशुम ने बताया कि जिन लोगों की हत्या की गई, उन पर गांव की सुरक्षा की जिम्मेदारी थी। उन्होंने बताया, “यह घटना राज्य में चल रही जातीय समस्या की वजह से अंजाम दी घई। कुछ हथियारबंद बदमाश गांव में घुसे और उन्होंने गांव की रखवाली कर रहे इन तीन लोगों को गोली मार दी।” उन्होंने यह भी बताया कि गांव रिमोट लोकेशन में है। यहां से नजदीकी सुरक्षा पोस्ट 3 किमी दूर है इसलिए घटना के समय सुरक्षा बलों के जवान वहां मौजूद नहीं थे।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...