10.1 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यमणिपुर के चुराचांदपुर में फिर भड़की हिंसा, फायरिंग और आगजनी से इलाके...

मणिपुर के चुराचांदपुर में फिर भड़की हिंसा, फायरिंग और आगजनी से इलाके में तनाव

Published on

इंफाल,

मणिपुर पिछले 3 मई से हिंसा की चपेट में है. इस पहाड़ी राज्य में कुकी और मैतेई समुदाय के बीच जातीय संघर्ष इस कदर बढ़ चुका है कि हिंसक घटनाओं का ग्राफ काफी बढ़ गया है. रविवार को मणिपुर के चुराचांदपुर के कंगबई इलाके में फायरिंग और आगजनी की गई है. इस घटना के वक्त इंडिया टुडे की टीम चुराचांदपुर के फोर जोन में ही थी. असम ऱाइफल्स के जवानों ने इस घटना के दौरान इंडिया टुडे की टीम को फायर जोन से सुरक्षित निकाला.

बता दें कि आजतक की टीम हिंसा प्रभावित इलाके चुराचांदपुर पहुंची थी, तभी वहां फायरिंग होने लगी. इसके बाद असम राइफल्स की बख्तरबंद गाड़ी ने एस्कॉर्ट कर आजतक की टीम को मौके से सुरक्षित निकाला. इस इलाके में सड़क के एक ओर कुकी समुदाय के गांव हैं तो दूसरी ओर मैतेई समुदाय के गांव हैं. एक दूसरे के सामने कई बंकर बनाकर हथियार रखे हैं, जिससे वह एक दूसरे पर हमले करते हैं. इससे पहले चुराचांदपुर में शनिवार रात भी हिंसा भड़की थी. तोरबुंग इलाके में दो गुटों के बीच फायरिंग हुई थी. स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ जगहों पर उपद्रवियों ने आगजनी को भी अंजाम दिया है.

मणिपुर में जातीय हिंसा भड़कने के बाद से अब तक 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं. हिंसा की शुरुआत तक हुई, जब कुकी समुदाय ने पहाड़ी जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ निकाला और मैतेई समुदाय की अनुसूचित जनजाति (एसटी) में शामिल किए जाने की मांग का विरोध किया. मणिपुर की आबादी में मैतेई समुदाय की संख्या लगभग 53 प्रतिशत है. वे ज्यादातर इम्फाल घाटी में रहते हैं, जबकि कुकी और नागा आदिवासी की संख्या 40 प्रतिशत हैं और ज्यादातर पहाड़ी जिलों में रहते हैं.

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...