24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबांग्लादेश में हिंसा 45 जिलों में फैली, हिंदुओं से मांगी जा रही...

बांग्लादेश में हिंसा 45 जिलों में फैली, हिंदुओं से मांगी जा रही प्रोटेक्शन मनी! भारत चिंतित

Published on

नई दिल्ली

बांग्लादेश से लगातार हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की खबर आ रही है। खबर है कि बड़ी संख्या में हिंदू जान बचाने के लिए बांग्लादेश छोड़कर भारत आना चाहता हैं। बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के इस्तीफे के बाद पूरे देश में हिंदुओं के घरों, व्यापारिक संस्थानों और मंदिरों पर हमले की खबरें आई हैं।

द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में बांग्लादेश हिंदू बुद्ध ईसाई यूनिटी काउंसिल के हवाले से बताया गया है कि देश के 64 में से 45 जिलों में हिंसा फैल गई है। इस हफ्ते हुई झड़पों में एक स्कूल शिक्षक की मौत हो गई जबकि 45 अन्य घायल हो गए।

आपको बता दें कि बांग्लादेश की 170 मिलियन जनसंख्या में से करीब 8% हिंदुओं की है। बांग्लादेश में हिंदू आमतौर पर शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग के लिए वोट करते रहे हैं। आवामी लीग को बांग्लादेश में कट्टरपंथी इस्लामिक पार्टियों के मुकाबले सेक्युलर पार्टी माना जाता है।

भारत में हैं शेख हसीना
अब क्योंकि शेख हसीना इस समय भारत में हैं, ऐसे में दोनों देशों के बीच टेंशन बढ़ गई है। द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत की सीमा के पास रहने वाले बांग्लादेशी हिंदू बॉर्डर क्रास करने के प्रयास कर रहे हैं लेकिन उन्हें दोनों तरफ से प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा है।

उत्तर पश्चिमी बांग्लादेश के ठाकुरगांव जिले के एक लोकल सरकारी अधिकारी मोहम्मद रकीबुल हसन ने बताया कि बुधवार शाम को कुछ घरों पर अटैक और लूट के बाद करीब 700-800 हिंदुओं ने इलाका छोड़कर भागने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि लोकल लोगों द्वारा उन्हें सुरक्षा दिए जाने पर ही वे लौटे। उन्होंने बताया कि बॉर्डर गार्ड के सिपाही एरिया में पेट्रोलिंग कर रह ेहैं। अब सबकुछ ठीक है और हिंसा की और खबरें नहीं आई हैं।

बात अगर आज की करें तो जलपाईगुड़ी जिले से सटी सीमा पर करीब तीन सौ बांग्लादेशी बॉर्डर पॉइंट पर जमा हुए लेकिन बाद में उन्हें वहां से वापस भेज दिया गया है। सीमा पर भारतीय जवान भी लगातार हालात मॉनिटर कर रहे हैं।

ढाका से करीब एक घंटे की दूरी पर नरसिंगडी एरिया में एक हिंदू सुनार ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उनसे दो बांग्लादेशी युवाओं ने दस लाख टका प्रोटेक्शन मनी के तौर पर मांगे और वो तभी माने जब उन्हें एक लाख टका दे दिए गए। इस हिंदू सुनार ने हमले के डर से अपना नाम नहीं बताया।

बांग्लादेश का हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर क्या है रुख?
गुरुवार को बांग्लादेश लौटे नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस ने कहा कि अल्पसंख्यकों पर हमले साजिश का हिस्सा हो सकते हैं। उन्होंने यह तो नहीं बताया कि इस साजिश के पीछे कौन है लेकिन उन्होंने कहा कि उनका काम सभी की सुरक्षा करना है। उन्होंने कहा कि अगर आपको मुझपर भरोसा है तो कृपया यह तय करिए कि देश में किसी पर भी हमला न हो। उन्होंने कहा, “अगर आप इस मसले पर मुझे नहीं सुन सकते तो मेरे यहां होने का कोई फायदा नहीं।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...