7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यहरियाणा के मेवात और सोहना में हिंसक झड़प, 2 होम गार्ड की...

हरियाणा के मेवात और सोहना में हिंसक झड़प, 2 होम गार्ड की मौत, 10 पुलिसकर्मी घायल

Published on

मेवात

हरियाणा के मेवात के नूंह इलाके में सोमवार को धार्मिक हिंसा हुई. सोमवार दोपहर खबर आई कि मेवात में भगवा यात्रा के दौरान दो गुटों में टकराव हुआ है. भगवा यात्रा के दौरान अचानक से हुई पत्थरबाजी में कई लोग घायल हो गए. मौके पर पुलिस प्रशासन की मौजूदगी के बावजूद भी भारी पथराव हुआ. पथराव से शुरू हुआ बवाल इतना बढ़ गया कि कई गाड़ियों में भी आग लगा दी गई. बवाल के बाद नूंह और मेवात क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं 2 अगस्त तक के लिए निलंबित कर दी गई हैं. नूंह के बाद शाम तक हरियाणा के सोहना से भी हिंसा की खबर सामने आई.

गुरुग्राम कमिश्नर के हवाले से खबर है कि मेवात हिंसा में दो होम गार्ड्स की मौत हो गई है. जबकि 10 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. गुरुग्राम कमिश्नर ने कहा है कि इस घटना से संबंधित कोई भी हिंसा और उन्माद फैलाने वाला कोई भी पोस्ट सोशल मीडिया पर ना डालें, जिससे धार्मिक भावनाओं, आपसी भाईचारे को ठेस पहुंचे और अशांति फैले. यदि कोई भी इस तरह के पोस्ट सोशल मीडिया या इंटरनेट पर डालता है तो गुरुग्राम पुलिस द्वारा उसने खिलाफ तत्परता से कार्यवाही की जाएगी. अतः किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान ना दे और शांति व सौहार्द बनाए रखें.

कांग्रेस नेता ने हिंसा को बताया सीएम खट्टर की नाकामी का नतीजा
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने इस हिंसा को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा, मेवात के नूंह, मानेसर व गुड़गांव से आ रही हिंसा, आगजनी, तोड़फोड़ और दंगे की खबरें अत्यंत चिंताजनक भी हैं और दिल दहलाने वाली भी. ये सीधे सीधे क़ानून व्यवस्था का फेल्यर है, खट्टर सरकार की नाकामी का नतीजा है.

भाजपा-जजपा सरकार ने प्रदेश को पहले जातीय दंगों की आग में धकेला और अब धार्मिक दंगों की ज्वाला में हरियाणा का अमन चैन झुलसाया जा रहा है. आजादी के 75 साल में पहली बार हरियाणा की धार्मिक दंगों की भेंट चढ़ाने की साजिश हो रही है. ये शान्तिप्रिय हरियाणा के इतिहास में काला दिन है.

हमारी मांग है कि दंगाई चाहे किसी भी धर्म या जाति से हों उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए. खुद मुख्यमंत्री श्रीमान खट्टर को आगे बढ़ कानून व्यवस्था स्थापित करने व शांति बनाने का कार्य करना चाहिए. CM खट्टर जी को जानना चाहिए कि ये वक्त हाथ धर कर बैठने का नहीं. वक्त की मांग है कि CM आगे आयें, सभी पक्षों से वार्तालाप करें, शांति बनाएं, दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करें तथा स्तिथि को समझ राजधर्म निभायें.

सीएम ने की शांति की अपील
मेवात और सोहना में हुई हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जनता से शांति की अपील की है. मुख्यमंत्री ने सभी पक्षकारों से शांति की अपील करते हुए कहा, बातचीत और संवाद से सभी विषय हल हो सकते हैं. वे बोले, सभी नागरिक ‘हरियाणा एक- हरियाणवी एक’ के सिद्धांत पर चलकर प्रदेश और समाज के हित में योगदान दें.

मेवात में कैसे शुरू हुई हिंसा?
मेवात में शिव मंदिर के सामने से बृजमंडल यात्रा निकाली जा रही थी, तभी यात्रा पर पथराव हो गया. इस बृजमंडल यात्रा में बजरंग दल के कई कार्यकर्ता पहुंचे थे. मोनू मानेसर ने पहले ही वीडियो शेयर कर यात्रा में अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने की अपील की थी. मोनू मानेसर की अपील से नाराज नूह के स्थानीय लोगों ने जमकर आज बवाल काटा और तभी यह पथराव हुआ.

कौन है मोनू मानेसर?
मोनू मानेसर नासिर-जुनैद हत्याकांड में वांटेड है. हरियाणा के भिवानी में लोहारू के बारवास गांव के पास एक जली हुई बोलेरो में 16 फरवरी को दो कंकाल मिले थे. मृतकों की पहचान नासिर (25) और जुनैद (35) के तौर पर हुई थी. इन दोनों की हत्या के बाद ही मोनू मानेसर चर्चा में आया था. हाल ही में उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर मेवात इलाके में होने वाली एक महारैली में शामिल होने का सभी को न्योता दिया था. इतना ही नहीं मोनू मानेसर ने कहा था कि मैं खुद भी इस रैली में शामिल होउंगा. वो इन दिनों फरार चल रहा है. मोनू मानेसर के आने की संभावना थी. मगर, उसे पुलिस ने सुबह ही उसे मानेसर में रोक दिया था.

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...