18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली विधानसभा में जोरदार हंगामा, आप विधायकों ने लगाए खोका-खोका 20 खोका...

दिल्ली विधानसभा में जोरदार हंगामा, आप विधायकों ने लगाए खोका-खोका 20 खोका के नारे

Published on

नई दिल्ली

कथित शराब घोटाला और विधायकों को तोड़ने के आम आदमी पार्टी के आरोपों के बीच आज दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। स्पेशल सेशन शुरू हो गया है। विधानसभा में जोरदार हंगामा चल रहा है। आप विधायक खोका-खोका 20 खोका के नारे लगा रहे हैं। विधानसभा की कार्यवाई का संचालन राखी बिड़लान कर रही हैं। एक दिन पहले भी दिल्ली की सत्तारूढ़ पार्टी और भाजपा में वार-पलटवार का दौर जारी रहा। सीएम अरविंद केजरीवाल अपने विधायकों के साथ ‘ऑपरेशन लोटस’ के फेल होने की प्रार्थना करने राजघाट गए तो कुछ देर बाद भाजपा के कार्यकर्ता वहां गंगाजल छिड़क आए।

विधानसभा में हंगामा
आप और बीजेपी विधायकों के बीच जोरदार बहस चल रही है। बीजेपी विधायक शराब घोटाले पर हंगामा कर रहे हैं वहीं आप विधायक बीजेपी पर खरीद फरोख्त का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर रहे हैं। भारी हंगामे के बीच कार्यवाही को स्थगित किया गया है। दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही का संचालन आप विधायक राखी बिड़लान कर रही हैं। वो बार-बार सदस्यों से शांति बनाए रखने की अपील कर रही हैं मगर सदस्य नहीं मान रहे हैं। आप विधायक वेल तक आ गए वहीं बीजेपी मनीष सिसोदिया के इस्तीफे की मांग कर रही है।

विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश बिधूड़ी ने आरोप लगाया है कि AAP ने विधानसभा को राजनीतिक अखाड़ा बना दिया है। उन्होंने कहा कि एक दिवसीय सत्र बुलाना लोकतंत्र का मजाक बनाना है। उधर, दिल्ली कांग्रेस ने मांग की है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सदन के विशेष सत्र में ‘शराब घोटाले के बारे में झूठ बोलने के लिए’ माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि शराब घोटाले पर सच्चाई सामने लाने के लिए श्वेत पत्र लाने पर विशेष सत्र में फैसला होना चाहिए।

उन्होंने (भाजपा ने) हमारे विधायकों को 20-20 करोड़ रुपये की पेशकश दी है। उन्होंने दिल्ली सरकार गिराने के लिए 800 करोड़ रुपये रखे हैं। इस देश के नागरिक इस पैसे का स्रोत जानना चाहते हैं। यह जीएसटी (माल एवं सेवा कर) से आया है या ‘पीएम केयर्स’ कोष से? कुछ दोस्तों ने उन्हें यह पैसा दिया है?

डिप्‍टी स्‍पीकर करेंगी सत्र का संचालन
दिल्ली विधानसभा की उपाध्यक्ष राखी बिड़लान ने शुक्रवार की सुबह 11 बजे से दिल्ली विधानसभा के तीसरे सत्र के तीसरे भाग की बैठक बुलाई है। डिप्टी स्पीकर की तरफ से सभी विधायकों को बैठक में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा जा चुका है। स्पीकर रामनिवास गोयल किसी कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने के लिए विदेश गए हुए हैं। उनकी अनुपस्थिति में डिप्टी स्पीकर ही सत्र का संचालन करेंगी।

सत्र के कारण सीएम-एलजी की वीकली मीटिंग भी टली
सत्र के आयोजन को देखते हुए शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के बीच सप्ताह के हर शुक्रवार को होने वाली साप्ताहिक बैठक भी टाल दी गई है, क्योंकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी इस विशेष सत्र में भाग लेंगे।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...