11.5 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलविराट कोहली ने 17 महीने बाद टेस्ट में ठोकी सेंचुरी, सचिन तेंदुलकर...

विराट कोहली ने 17 महीने बाद टेस्ट में ठोकी सेंचुरी, सचिन तेंदुलकर के साथ महान ब्रैडमैन छूट गए पीछे

Published on

र्थ

भारतीय टीम के प्रमुख बल्लेबाज विराट कोहली इस साल फॉर्म से जूझ रहे हैं। ऑस्ट्रे्लिया दौरे शुरू होने से पहले इस साल टेस्ट की 12 पारियों में उनके नाम सिर्फ एक फिफ्टी थी। पर्थ टेस्ट की पहली पारी में भी विराट फेल रहे। सिर्फ 5 रन बनाकर वह जोश हेजलवुड का शिकार बन गए। लेकिन मैच की दूसरी पारी में पहली गेंद से विराट लय में दिखे। विराट ने टेस्ट के तीसरे दिन आखिरी सेशन में अपना शतक पूरा कर लिया।

विराट कोहली का टेस्ट में 30वां शतक
काफी समय बाद विराट कोहली अपने चिर परिचित अंदाज में नजर आए। उन्होंने …. गेंदों पर अपना 30वां शतक पूरा किया। शतक तक पहुंचने में विराट ने 7 चौके और 2 छक्के मारे। विराट टेस्ट में 30 शतक तक पहुंचने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उससे पहले सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ भारत की तरफ से 30 या उससे ज्यादा शतक मार चुके हैं। महान सर डॉन ब्रैडमैन के टेस्ट में 29 शतक हैं।

सचिन से भी आगे निकले विराट
विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। यह ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर विराट का 7वां शतक है। विराट ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा है। सचिन ने 38 पारियों में 6 शतक मारे हैं। विराट के 27 पारी में 7 शतक हो गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय
विराट कोहली- 7 (27 पारी)
सचिन तेंदुलकर- 6 (38 पारी)
सुनील गावस्कर- 5 (19 पारी)
वीवीएस लक्ष्मण- 4 (29 पारी)
चेतेश्वर पुजारा- 3 (21 पारी)

जुलाई 2023 के बाद टेस्ट में शतक
विराट कोहली ने टेस्ट में आखिरी शतक जुलाई 2023 में लगाया था। वेस्टइंडीज दौरे पर विराट के बल्ले से वह शतक निकला था। अब 17 महीने बाद पूर्व भारतीय कप्तान ने टेस्ट में शतक लगाया है। 2019 तक विराट के टेस्ट में 27 शतक थे। इसके बाद से यह उनका तीसरा ही शतक है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले सीरीज में बुरी तरह फेल होने के बाद टीम में उनके होने पर सवाल भी उठने लगे थे।

Latest articles

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...