11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयइजरायल के खिलाफ भारत में उठी आवाज, फिलिस्तीन के समर्थन में इन...

इजरायल के खिलाफ भारत में उठी आवाज, फिलिस्तीन के समर्थन में इन दो शहरों में प्रदर्शन

Published on

चेन्नई,

इजरायल और हमास जंग को लेकर पूरी दुनिया दो खेमों में बंट गई है. इजरायल का दावा है कि जंग की इस स्थिति में 80 देश उनके साथ खड़े हैं. इस बीच भारत के दो शहरों चेन्नई और कोलकाता में इजरायल के विरोध में प्रदर्शन किए गए. वहीं, 13 अक्टूबर को एसआईओ इंडिया नामक संगठन इजरायल के विरोध में देशभर में प्रदर्शन करने जा रहा है.
चेन्नई में तमिलनाडु मुस्लिम मुनेत्र कझगम फिलिस्तीन के समर्थन में सड़कों पर उतर आया है. फिलिस्तीनी नागरिकों पर इजरायल के हमले के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है.

कोलकाता में माइनॉरिटी यूथ फोरम (Minority Youth Forum) के सदस्य फिलिस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं. इस दौरान प्रदर्शनकारी फिलिस्तीन की आजादी के बैनर लिए प्रदर्शन कर रहे हैं. संगठन का कहना है कि भारत को इस मसले पर निष्पक्ष रुख अख्तियार करना चाहिए. उन्हें आंख मूंदकर इजरायल का समर्थन नहीं करना चाहिए. उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री को भेजेने के लिए राज्यपाल को ज्ञापन सौपेंगे. इस संबंध में एसआईओ इंडिया 13 अक्टूबर को देशभर में फिलिस्तीन के समर्थन में व्यापक प्रदर्शन करने जा रहा है.

इस संबंध में संगठन का कहना है कि जैसा कि हम वाकिफ हैं कि फिलिस्तीन पर इजरायल लगातार हमले कर रहा है. गाजा पट्टी को दी जाने वाली सभी बुनियादी सुविधाएं रोक दी गई हैं. यह सही समय है कि हम फिलिस्तीन के लोगों के साथ खड़े हों और इजरायल के आतंक के खिलाफ अपनी आवाज उठाएं. हमें दुआओं या फिर हरसंभव तरीके से फिलिस्तीन के साथ खड़ा होना चाहिए. हम इंडिया विद फिलिस्तीन कैप्शन के तहत शुक्रवार को फिलिस्तीन के लोगों के साथ खड़े होंगे.

बता दें कि इजरायल और हमास के बीच युद्ध का गुरुवार को छठा दिन है. बीते सात अक्टूबर को फिलिस्तीनी आर्म्स ग्रुप हमास ने गाजा पट्टी से रॉकेट हमलों की झड़ी लगा दी थी. ये हमले इजरायल पर किए गए थे. हमास ने हमलों की जिम्मेदारी ली और इसे इजरायल के खिलाफ सैन्य कार्रवाई बताया. हमास ने गाजा पट्टी से करीब 20 मिनट में 5,000 रॉकेट दागे थे. इतना ही नहीं, इजरायल में घुसपैठ की और कुछ सैन्य वाहनों पर कब्जा कर लिया था. इस जंग में दोनों ओर से सैंकड़ों लोगों की मौत हो गई है.

इजरायल की तरफ से गाजा पट्टी पर लगातार बमबाजी की जा रही है. वहीं, फिलिस्तीन में हमास के लड़ाके भी शांत नहीं पड़े हैं. वो इजरायल पर अभी भी तीन मोर्चे से अटैक कर रहे हैं. लेबनान, समंदर से सटे इलाके और इजिप्ट से सटे साउथ गाजा से रॉकेट और मिसाइलें दागी जा रही हैं. गुरुवार को सेंट्रल इजरायल के वेस्ट बैंक की तरफ भी रॉकेट दागे गए हैं.

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...