8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराष्ट्रीयवक्फ बिल के खिलाफ वोट करें...', लोकसभा में पेशी से पहले मुस्लिम...

वक्फ बिल के खिलाफ वोट करें…’, लोकसभा में पेशी से पहले मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की NDA के सहयोगी दलों से अपील

Published on

नई दिल्ली,

लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पेश होने से पहले सियासी माहौल गरमाया हुआ है. सरकार बिल पास कराने के लिए आत्मविश्वास से भरी है, जबकि विपक्ष इसे रोकने की रणनीति बना रहा है. मुस्लिम नेताओं ने बिल को संविधान विरोधी बताया है और इसका विरोध किया है. ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) ने सभी सेक्युलर राजनीतिक दलों, जिनमें बीजेपी की सहयोगी पार्टियां और सांसदों से अपील की है कि वो वक्फ संशोधन विधेयक के पक्ष में मतदान न करें.

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने वक्फ बिल पर मांगा समर्थन
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) ने सभी सेक्युलर राजनीतिक दलों, BJP के सहयोगियों और सांसदों से वक्फ संशोधन बिल का कड़ा विरोध करने की अपील की है. बोर्ड का कहना है कि यह बिल वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में गहरी हस्तक्षेप करेगा और अल्पसंख्यक समुदायों के अधिकारों को कमजोर करेगा. एआईएमपीएलबी ने अपने बयान में साफ शब्दों में कहा है कि किसी भी परिस्थिति में इस बिल के पक्ष में वोट न दिया जाए.

बीजेपी के मुस्लिम नेता इसे मुसलमानों के लिए जरूरी बता रहे हैं, जबकि विपक्ष के मुस्लिम नेता इसे मुसलमानों के हक मारने वाला कह रहे हैं. मुस्लिम धर्मगुरुओं और संगठनों में भी इस बिल को लेकर एक राय नहीं है. कुछ इसका समर्थन कर रहे हैं तो कुछ इसे खतरनाक बता रहे हैं.

एक पक्ष ऐसा है जो बिल के समर्थन में कसीदे पड़ रहा है. दूसरा पक्ष बिल की खामियां गिना रहा है, उसे मुसलमानों के लिए खतरनाक बता रहा है. सियासी जमात अपने-अपने हिसाब से दिल का समर्थन और विरोध कर रहे हैं. दिल्ली में जनता मुस्लिम अंजुमन ने वक्त बिल के समर्थन में एक टी शर्ट जारी की है. टी शर्ट में बिल का समर्थन करते हुए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया गया है.

वक्फ बिल के खिलाफ एकजुट हुआ विपक्ष
लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पर आज (बुधवार) को बहस और वोटिंग होगी. नीतीश कुमार, चंद्रबाबू नायडू, चिराग पासवान और जयंत चौधरी की पार्टियों ने बिल के समर्थन की घोषणा की है. विपक्ष इस बिल का विरोध कर रहा है, जबकि मोदी सरकार को बहुमत मिलने की संभावना है. मोदी सरकार के प्रस्तावित कानून को लेकर मंगलवार को विपक्ष ने बैठक की. विपक्ष ने इस विधेयक को विभाजनकारी और असंवैधानिक बताया है. कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि सभी विपक्षी दल इस विधेयक का एकजुटता से विरोध कर रहे हैं

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...