12.8 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यभारत में भी ‘वैगनर ग्रुप’, पुतिन की तरह मोदी को भी जाना...

भारत में भी ‘वैगनर ग्रुप’, पुतिन की तरह मोदी को भी जाना होगा, सामना में BJP पर बड़ा हमला

Published on

मुंबई

उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना के मुखपत्र सामना अखबार के संपादकीय में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर जोरदार निशाना साधा गया है। सामना संपादकीय में लिखा गया है कि पुतिन की तरह पीएम मोदी को भी सत्ता से जाना होगा। बिहार की राजधानी पटना में ‘वैगनर ग्रुप’ ने यह तय किया है। अखबार ने संपादकीय में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को भी आड़े हाथ लिया है। दरअसल अमित शाह ने विपक्ष की इस मीटिंग को महज फोटो सेशन करार दिया था। सामना ने अपने संपादकीय में लिखा है कि आज पुतिन के देश में क्या हो रहा है? पुतिन की ओर से अपनी सुविधा के लिए तैयार किए गए वैगनर ग्रुप नामक सेना ने ही पुतिन के खिलाफ बगावत का बिगुल बजा दिया है। सामना संपादकीय ने लिखा है कि रूस में बीते कई सालों में हुए चुनाव महज छलावा थे। पुतिन के लोग गड़बड़ी करके चुनाव जीतते रहे और संसद पर कब्जा किया। हिंदुस्थान में भी यही चल रहा है अब लोगों के मन में क्रांति की भावना निर्माण हो रही है।

मोदी को बगावत का सामना करना पड़ेगा
शिवसेना के मुखपत्र सामना संपादकीय ने लिखा है कि बीजेपी ने सत्ता को बरकरार रखने के लिए कई बिकाऊ लोगों को अपने इर्द-गिर्द रक्षक बनाकर खड़ा किया है। कल यही लोग सबसे पहले नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर वार करेंगे और सड़क पर उतरेंगे। पुतिन के मामले में यही हुआ है, पुतिन के खिलाफ बगावत से साफ हो गया है। वैगनर ग्रुप की सशस्त्र सेना को रौंद डालेंगे, ऐसा ताव पुतिन ने दिखाया लेकिन उनसे हुआ नहीं। किसी भी तानाशाह के मन में ऐसी दहशत कभी न कभी निर्माण होती है। पुतिन हो या मोदी, उन्हें बगावत का सामना करना ही पड़ता है।

भारत का वैगनर ग्रुप क्या है
कुछ दिन पहले पटना में 17 प्रमुख विपक्षी राजनीतिक दलों की बैठक हुई थी। विपक्ष की इस बैठक के बाद अमित शाह ने तंज कसते हुए कहा था, विपक्षी लोग तस्वीर खिंचवाने के लिए इकठ्ठा हुए थे। अमित शाह ने कहा कि कितने भी विपक्षी दल एक साथ आ जाएं। बीजेपी को 300 से ज्यादा सीटें जीतने से कोई नहीं रोक पायेगा। शाह के इस बयान पर सामना संपादकीय में तंज कसा गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की काहिरा में वार्ता
सामना ने लिखा है कि अमित शाह ने अपेक्षा के अनुरूप ही प्रतिक्रिया दी है। देश में ‘फोटो प्रेमी’ कौन है? यह 140 करोड़ जनता प्रतिदिन देखती है। फोटो या लोकप्रियता के आड़े आनेवाले अपने ही नेताओं, मंत्रियों को वैसे ढकेल कर दूर किया जाता है। यह पीएम मोदी ने कई बार दिखा दिया है।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...