17.2 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराज्य'इंतजार करें, INDIA ब्लॉक सरकार बनाएगा', बोलीं CM ममता, NDA सरकार के...

‘इंतजार करें, INDIA ब्लॉक सरकार बनाएगा’, बोलीं CM ममता, NDA सरकार के गठन को बताया ‘अवैध’

Published on

नई दिल्ली,

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कहना है कि उनकी पार्टी टीएमसी केंद्रीय राजनीति को लेकर फिलहाल ‘Wait and Watch’ की स्थिति में है. उन्होंने कहा कि हो सकता है कि INDIA गठबंधन ने फिलहाल सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किया हो, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आगे भी दावा नहीं करेगा. उन्होंने नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह में जाने को लेकर एक सवाल के जवाब में कहा, “ना मुझे निमंत्रण मिला है, और ना मैं जाउंगी.”

ममता बनर्जी ने पार्टी सांसदों के साथ बैठक करने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि “कमजोर और अस्थिर” सरकार को सत्ता से हटाने पर उन्हें खुशी होगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी “अलोकतांत्रिक और अवैध” तरीके से सरकार बना रही है.

‘INDIA आने वाले दिनों में सरकार बनाएगा’
ममता ने कहा, “आज INDIA ने सरकार बनाने का दावा नहीं किया है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वे कल ऐसा नहीं करेंगे. चलिए कुछ समय इंतजार करते हैं.” तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता ने कहा कि आखिरकार INDIA गठबंधन आने वाले दिनों में सरकार बनाएगा.

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी ने अकेले दम पर चुनाव लड़ा था, लेकिन पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर INDIA गठबंधन का हिस्सा थी. मसलन, राज्य में टीएमसी और कांग्रेस ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. एक न्यूज एजेंसी ने सूत्र के हवाले से बताया, “एनडीए सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी.”

‘अस्थिर होगी एनडीए सरकार’, बोलीं ममता
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “अस्थिर और कमजोर बीजेपी सरकार” ज्यादा समय तक नहीं चलेगी. उन्होंने कहा, “बनने वाली एनडीए सरकार अस्थिर होगी. बीजेपी को बहुमत नहीं मिला है, वे सहयोगियों पर निर्भर हैं.” ममता ने कहा, “देखते हैं कि वे (बीजेपी) अपने सहयोगियों के साथ कितने समय तक चल पाती है.” ममता बनर्जी ने कहा कि एनडीए वाले अपने घर जाकर आराम करें.

ममता बनर्जी ने कहा कि जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ था और “उन्हें इस बार पद छोड़ देना चाहिए था और किसी और को पदभार संभालने देना चाहिए था.” उन्होंने कहा, “देश को बदलाव की जरूरत है, देश बदलाव चाहता है. यह जनादेश बदलाव के लिए था. हम इंतजार कर रहे हैं और स्थिति पर नजर रख रहे हैं.”

लोकसभा और राज्यसभा में ये होंगे TMC के नेता
ममता बनर्जी ने बताया कि उनकी पार्टी शपथग्रहण समारोह में शामिल नहीं होगी. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी लोकसभा और राज्यसभा में नागरिकता संशोधन अधिनियम को निरस्त करने की मांग करती रहेगी. उन्होंने यह भी कहा कि इस बार की लोकसभा पहले की लोकसभाओं जैसी नहीं होगी. टीएमसी सांसदों ने उन्हें संसदीय दल का नेता चुना है. सीएम ममता ने सुदीप बंद्योपाध्याय को लोकसभा का नेता और डेरेक ओब्रायन को राज्यसभा का नेता बनाया गया है.

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...