5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्‍तान और तालिबान में युद्ध जैसे हालात, मुनीर के हवाई हमले के...

पाकिस्‍तान और तालिबान में युद्ध जैसे हालात, मुनीर के हवाई हमले के बाद अफगान सेना का 3 तरफ से भीषण जवाबी हमला

Published on

काबुल

पाकिस्‍तान और अफगानिस्‍तान की तालिबानी सेना के बीच युद्ध जैसे हालात बनते दिखाई दे रहे हैं। पाकिस्‍तान की वायुसेना ने सोमवार की रात तहरीक -ए-तालिबान या टीटीपी के खूनी हमले के बाद अफगानिस्‍तान में घुसकर जवाबी हमला किया। बताया जा रहा है कि तालिबानी सैनिकों ने डूरंड लाइन पर तीन सीमा चौकियों से जोरदार हमला बोला है और भारी हथियारों की मदद से पाकिस्‍तानी सेना के ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है। वहीं पाकिस्‍तान का दावा है कि उसके हवाई हमले में टीटीपी के ठिकानों को निशाना बनाया गया था। पाकिस्‍तानी वायुसेना के हमले के बाद तालिबान ने अपनी सेना को जवाबी हमले का आदेश दिया था।

पाकिस्‍तानी सुरक्षा सूत्रों ने पाक मीडिया से बातचीत में दावा किया अफगान सीमा की ओर से तालिबानी सैनिक पाकिस्‍तान के नागरिक ठिकानों को निशाना बना रहे हैं। पाकिस्‍तान ने कहा कि तीन तरफ कुर्रम कबायली जिले, उत्‍तरी वजीरिस्‍तान और दक्षिणी वजीरिस्‍तान से तालिबानी सैनिकों ने भारी हथियारों और तोपों की मदद से हमला बोला है। पाकिस्‍तान के इलाके में कई मोर्टार गोले और गोलियां लगी हैं। पाकिस्‍तान ने कहा कि तालिबानी के इस हमले का जोरदार तरीके से जवाब दिया जा रहा है।

पाक‍िस्‍तान को भुगतने होंगे परिणाम: तालिबान
स बीच पाकिस्‍तानी सेना के हवाई हमले से भड़के तालिबानी प्रवक्‍ता जबीउल्‍ला मुजाहिद ने माना कि आज उनके इलाके में हवाई हमला किया गया है। उन्‍होंने कहा कि ये हमले खोस्‍त और पाकटीका इलाके में हुआ है। तालिबानी प्रवक्‍ता ने कहा कि पाकिस्‍तान को इस हवाई हमले के भीषण परिणाम भुगतने होंगे। तालिबान ने एक बार से कहा कि उसने किसी भी को भी अपनी जमीन से आतंकी गतिविधियां नहीं चलाने दिया है। उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तान यह भूल जाए कि टीटीपी आतंकी अफगानिस्‍तान से हमले कर रहे हैं।

इससे पहले टीटीपी आतंकियों ने पाकिस्‍तानी सेना के 7 जवानों और अधिकारियों को मार दिया था। इससे भड़के पाकिस्‍तान के रक्षा मंत्री ने आरोप लगाया था कि आतंकी अफगानिस्‍तान की जमीन का इस्‍तेमाल पाकिस्‍तान के अंदर आतंकी हमले के लिए कर रहे हैं। पाकिस्‍तान के राष्‍ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने भी कहा था कि इस हमले का बदला लिया जाएगा। इन बयानों के बाद पाकिस्‍तानी सेना ने हवाई हमला किया है। वहीं तालिबान का कहना है कि पाकिस्‍तान ने आम शरणार्थियों को निशाना बनाया है। अब तालिबानी सैन‍िक पाकिस्‍तान को करारा जवाब दे रहे हैं।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...