9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यकर रहा था इशारा.. दे रहे थे सांत्वना, क्या बोले थप्पड़कांड में...

कर रहा था इशारा.. दे रहे थे सांत्वना, क्या बोले थप्पड़कांड में घिरे कर्नाटक के मंत्री और महिला

Published on

बेंगलुरु

कर्नाटक के मंत्री वी सोमन्ना ने रविवार को एक महिला को कथित तौर पर थप्पड़ मारा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। महिला अपनी शिकायत लेकर मंत्री के पास पहुंची थी। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद मंत्री विवादों में आए तो उन्होंने इस पर सफाई दी। वहीं महिला की भी सफाई सामने आई है। उसने इस बात से इनकार किया है कि मंत्री ने उसे थप्पड़ मारा।

कर्नाटक के इंफ्रास्ट्रक्चर मंत्री चामराजनगर के हंगला गांव में एक संपत्ति दस्तावेज वितरण समारोह में भाग ले रहे थे। समारोह के दौरान एक महिला वहां पहुंची। महिला का नाम केम्पम्मा बताया जा रहा है। महिला ने चामराजनगर जिला प्रभारी मंत्री से संपर्क किया और कथित तौर पर उनसे एक भूखंड आवंटित करने की गुहार लगाई। अनियंत्रित भीड़ के कारण धक्का लगने के बाद मंत्री नाराज हो गए और कथित तौर पर उन्हें थप्पड़ मार दिया।

मंत्री ने दी सफाई
इसका वीडियो वायरल हो गया। मंत्री ने कहा कि यह घटना कोई घटना नहीं है। मैं पिछले 40 वर्षों से राजनीति में हूं। यह समाज के दलित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आयोजित एक कार्यक्रम था। हालांकि मैंने बिल्कुल भी दुर्व्यवहार नहीं किया लेकिन अगर किसी को चोट लगी हो तो मैं माफी मांगता हूं और खेद व्यक्त करता हूं।

मंत्री ने कहा कि एक विधवा केम्पम्मा बार-बार मंच पर आ रही थी और उसे ऐसा न करने के लिए कहने के लिए मजबूर कर रही थी। सोमन्ना ने दावा किया कि उन्होंने महिला से कहा कि वह मंच से उतरेगी तो उसकी समस्या का समाधान वह 10 मिनट में कर देंगे लेकिन वह नहीं मानी।

‘महिलाओं के साथ सम्मान’
मंत्री ने कहा, ‘मैं उसे अपने हाथ से इशारा करते हुए उसे एक तरफ खड़ा करने की कोशिश कर रहा था। उसके अलावा और कोई इरादा नहीं था। महिलाओं के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है। मैं भी आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से आता हूं।’ उन्होंने केम्पम्मा को एक ‘हक्कू पत्र’ (स्वामित्व पत्र) भी जारी किया।

‘इस्तीफा दे देना चाहिए’
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने सोमन्ना पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि यह घटना उनकी संस्कृति को दिखाती है। सिद्धारमैया ने कहा, ‘एक महिला सरकार को अपना दर्द बता रही थी, लेकिन उसे कठोर शब्दों से जवाब दिया गया। सत्ता में बैठे लोगों को धैर्य रखना चाहिए। सोमन्ना मंत्री बनने के लायक नहीं हैं।’ उन्होंने कहा, ‘अगर आपके पास लोगों की शिकायतों को दूर करने के लिए धैर्य और योग्यता नहीं है तो आपको इस्तीफा दे देना चाहिए और सरकार से बाहर आ जाना चाहिए।’

‘तुरंत बर्खास्त करें’
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि भाजपा के मंत्रियों के सिर में ‘अहंकार सवार हो गया है। कांग्रेस महासचिव और राज्यसभा सदस्य जयराम रमेश ने कहा, ‘ऐसे बेशर्म शख्स को तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए!’ सोमन्ना के कार्यालय ने बाद में एक वीडियो साझा किया जिसमें महिला ने कहा कि उसे थप्पड़ नहीं मारा गया, बल्कि केवल ‘मंत्री ने सांत्वना दी’।

महिला बोली-‘सांत्वना दी’
अपने बच्चों के साथ महिला ने एक वीडियो जारी किया। उसमें उसने कहा, ‘मैं मदद मांगने गई और उनसे जमीन देने का अनुरोध किया। उसी समय मैं उनके पैरों में गिर गई, किसी ने कहा कि उन्होंने (वी.सोमन्ना) मुझे थप्पड़ मारा। कोई थप्पड़ नहीं था, यह सिर्फ मंत्री के खिलाफ एक आरोप है। उन्होंने मुझे सांत्वना दी और मेरी मदद की।’

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...