16.4 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeराज्यकिसान आंदोलन में साथ देने के आरोप में एयरपोर्ट से लौटाया था,...

किसान आंदोलन में साथ देने के आरोप में एयरपोर्ट से लौटाया था, अब दिया प्रवासी भारतीय सम्मान

Published on

चंडीगढ़

अमेरिका में रहने वाले NRI दर्शन सिंह धालीवाल, जिन्हें अक्टूबर 2021 की रात को दिल्ली एयर पोर्ट से किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए वापस भेज दिया गया था अब उन्हें प्रवासी भारतीय सम्मान दिया जा रहा है। धालीवाल ने मंगलवार को कहा कि वह बहुत सम्मानित महसूस कर रहे हैं और इस वर्ष प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार के 21 प्राप्तकर्ताओं में नाम शामिल होने पर उत्साहित हैं।

गौरतलब है कि प्रवासी भारतीय सम्मान प्रवासी भारतीयों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान होता है। 72 वर्षीय दर्शन सिंह धालीवाल को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयर पोर्ट से वापस भेज दिया गया था, जब उन्होंने तीन नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के लिए लंगर की व्यवस्था की थी। धालीवाल ने मंगलवार को फोन पर द इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा, “जब मुझे वापस भेजा गया तो मैं निराश नहीं हुआ। मैं सर्वशक्तिमान के सामने झुकता हूं और विश्वास करता हूं कि वह जो कुछ भी करता है वह हमेशा अच्छे के लिए होता है।”

दर्शन सिंह धालीवाल ने कहा कि उन्होंने किसानों के लिए लंगर आयोजित करने का फैसला यह देखने के बाद किया कि वे किस स्थिति से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनों में शामिल नहीं था। NRI बिजनेसमैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा, “उन्होंने देश के लिए बहुत कुछ किया है। उन्होंने सिखों के लिए कई बड़े काम किए और मैं कामना करता हूं कि वह ऐसा करते रहें।”

जानकारी के मुताबिक, अवार्ड के लिए धालीवाल का चयन किसान आंदोलन खत्म होने के बाद सरकार द्वारा सिख समुदाय से किए गए समझौते का एक हिस्सा था। भारतीय अमेरिकी समुदाय के एक प्रभावशाली सदस्य दर्शन सिंह धालीवाल ने शिकागो में कुछ कार्यक्रमों की मेजबानी की थी, साथ ही भारतीय पदाधिकारियों द्वारा भी एक आउटरीच अभ्यास किया गया था।

सूत्रों का कहना है कि यह पुरस्कार उस आउटरीच का नतीजा है। सूत्रों ने कहा कि धालीवाल का नाम जूरी और पुरस्कार समिति द्वारा तय किया गया था, जिसकी अध्यक्षता उपाध्यक्ष के रूप में विदेश मंत्री करते हैं। पैनल ने सर्वसम्मति से अंतिम सूची का चयन किया।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...