5 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराष्ट्रीयपिछली बार से दोगुना पानी, दिल्लीवालों यमुना में आने वाली है 36...

पिछली बार से दोगुना पानी, दिल्लीवालों यमुना में आने वाली है 36 घंटे में ‘जल तबाही’!

Published on

चंडीगढ़

हरियाणा और दिल्ली के सरकार के बीच हथिनी कुंड को लेकर घमासान छिड़ा था। दिल्ली में आई बाढ़ का जिम्मा हथिनी कुंड से छोड़े गए पानी पर लगाया गया था। अभी दिल्ली बाढ़ के हालातों से उबर नहीं पाई है, इसी बाच दिल्ली पर फिर से बाढ़ का खतरा मंडराया रहा है। हथिनी कुंड बैराज में पानी ज्यादा होने पर एक बार फिर से फ्लड गेट खुल दिए गए हैं। यहां से 2 लाख 9 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है। यह पानी अब अगले 36 घंटे के अंदर दिल्ली पहुंच सकता है और एक बार फिर यमुना नदी के किनारे बसे दिल्ली के इलाकों में बाढ़ आ सकती है। इस बार दिल्ली में बाढ़ के हालात पिछली बार से ज्यादा बुरे होने के आसार हैं क्योंकि हथिनी कुंड से पिछली बार की अपेक्षा दोगुना पानी छोड़ा गया है।

दिल्ली अभी यमुना में पहले आई बाढ़ से ठीक से संभली भी नही की फिर से करीब 36 घंटों बाद मुसीबतों का सैलाब निचले इलाकों की परेशानी बढ़ा सकता है। यमुनानगर प्रशासन ने अलर्ट जारी किया और लोगों को यमुना से दूर रहने की चेतावनी दी है।

हरियाणा-हिमाचल रोड पर आई बाढ़
अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा और हिमाचल प्रदेश को को जोड़ने वाले जगाधरी पोंटा साहिब मार्ग पर मलबा और बाढ़ का पानी आ गया है। कलेसर मठ के समीप यातायात प्रभावित हुआ है। हथिनी कुंड पर वाटर लेवर बढ़ता जा रहा है। अगर यहां से पानी रिलीज नहीं किया जाता तो यमुनानगर में बाढ़ आ जाती।

यमुना का पानी खतरे के निशान से ऊपर
दिल्ली में ओल्ड रेलवे ब्रिज पर यमुना नदी का जलस्तर लगातार खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है, शुक्रवार रात 10:00 बजे यह 205.48 मीटर दर्ज किया गया। कई दिनों की गिरावट के बाद शुक्रवार शाम को दिल्ली में यमुना का जलस्तर एक बार फिर खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर गया।

हथिनी कुंड की ओर से दिल्ली पहुंच रहा पानी
हथिनी कुंड बैराज से प्रति घंटा पानी 11 जुलाई को लगभग 3,60,000 क्यूसेक तक था। अब पानी 29,973 क्यूसेक पर बह रहा है। 13 जुलाई के बाद, यमुना 208.66 मीटर के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद धीरे-धीरे कम हो रही थी, लेकिन पिछले दो-तीन दिनों में जल स्तर में मामूली उतार-चढ़ाव हुआ है।

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...