4.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
HomeखेलWC: कोहली का फैन बना यह दिग्गज, PAK के खिलाफ इनिंग की...

WC: कोहली का फैन बना यह दिग्गज, PAK के खिलाफ इनिंग की तुलना भगवद गीता से की

Published on

नई दिल्ली,

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपनी पुरानी फॉर्म में वापस लौट चुके हैं. कोहली ने मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में अबतक दो मुकाबले खेलकर बगैर आउट हुए 164 रन बनाए हैं. पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में विराट कोहली ने 82 रनों की दिल जीतने वाली इनिंग खेली थी. वहीं नीदरलैंड के खिलाफ भी उनके बल्ले से शानदार 62 रन निकले थे. पाकिस्तान के खिलाफ किंग कोहली की पारी बेहद खास थी. खुद विराट ने इस पारी को अपने करियर का बेस्ट इनिंग कहा था.

अब विराट कोहली की पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई पारी से ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ग्रेग चैपल भी काफी प्रभावित हैं. टीम इंडिया के पूर्व कोच ग्रेग चैपल ने विराट कोहली को ऑल फॉर्मेट का भारतीय बल्लेबाज करार दिया. यही नहीं ग्रेग चैपल ने कोहली की 82 रनों की पारी की तुलना भगवद गीता से करते हुए उसे ईश्वर का गीत (Song of God) की संज्ञा दी. ग्रेग चैपल ने कहा कि बल्लेबाजी की कला से समझौता किए बिना जिस तरह कोहली ने पिछले रविवार अपने प्रतिद्वंदी को निर्ममता से चारों खाने चित किया, वैसा पूर्व में कभी कोई बल्लेबाज नहीं कर पाया था.

यह इनिंग ‘ईश्वर का गीत’: चैपल
ग्रेग चैपल ने सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड में अपने कॉलम में लिखा, ‘कोहली मेरे समय के सबसे संपूर्ण भारतीय बल्लेबाज हैं. केवल महानतम खिलाड़ियों के पास ही अपनी कल्पना को अनंत तक ले जाने का साहस और बुद्धिमत्ता होती है. कोहली के पास वह है. इस मामले में संभवत: टाइगर पटौदी ही उनके करीब नजर आते हैं. भगवद गीता हिंदू धर्म का एक पवित्र पुस्तक है. शाब्दिक रूप से अनुवाद में इसका अर्थ ‘ईश्वर का गीत’ है. कोहली ने एक ऐसी पारी खेली जो ‘ईश्वर के गीत’ के करीब थी.’

उन्होंने बिल्ली की तरह परेशान किया: चैपल
चैपल कहते हैं, ‘ऊन के नए छल्ले के साथ खेलने वाली बिल्ली की तरह कोहली ने पहले परेशान किया और फिर पाकिस्तानी गेंदबाजी आक्रमण को तार-तार कर दिया. चैपल ने आगे बताया कि पाकिस्तान के खिलाफ कोहली की पारी ने टी20 क्रिकेट को वैध बना दिया.

उन्होंने कहा, ‘यह ऐसी पारी थी जिसमें बल्लेबाजी की कला भी देखने को मिली. मैंने जितनी क्रिकेट देखी है ऐसा कोई नहीं कर पाया. यह एक ऐसी पारी भी थी जिसने टी20 क्रिकेट को वैध बना दिया. अब कोई टी20 क्रिकेट को केवल मनोरंजन का साधन बताकर खारिज नहीं कर सकता.’

कोहली का टी20 वर्ल्ड कप में शानदार रिकॉर्ड
विराच कोहली टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं. टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पूर्व श्रीलंकाई कप्तान महेला जयवर्धने के नाम है. उन्होंने 31 मैच में 1016 रन बनाए हैं. इस तरह कोहली उनसे सिर्फ 27 रन ही पीछे हैं. यह रिकॉर्ड भी अगले मैच में टूट सकता है. विराट कोहली का टी20 वर्ल्ड कप में औसत लाजवाब है कोहली ने अब तक 23 मैचों में 89.90 की औसत से 989 रन बनाए हैं. उनके बाद दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर मैथ्यू हेडन हैं, जिनका औसत 88.33 का रहा था.

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...