6.9 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्य'हम भी नहीं चाहते परिसीमन में किसी के साथ अन्याय हो', केंद्रीय...

‘हम भी नहीं चाहते परिसीमन में किसी के साथ अन्याय हो’, केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू बोले

Published on

चेन्नई,

तमिलनाडु में परिसीमन के बाद लोकसभा सीटें घटने की राज्य सरकार की आशंका के बीच केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि परिसीमन के बाद किसी राज्य के साथ नाइंसाफी नहीं होगी.केंद्रीय राममोहन नायडू ने कहा कि हमारी पार्टी के नेता ने इस मुद्दे पर रुख स्पष्ट किया है. हम नीति आयोग से बात करेंगे. हम किसी राज्य के साथ नाइंसाफी नहीं चाहते.

दरअसल, तमिलनाडु की स्टालिन सरकार का दावा है कि परिसीमन के बाद लोकसभा सीटों की संख्या कम हो सकती है. इस पर एक दिन पहले ही गृहमंत्री अमित शाह ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा था कि तमिलनाडु में एक भी संसदीय सीट कम नहीं होगी.बता दें कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा था कि अगर जनसंख्या जनगणना के आधार पर परिसीमन किया गया तो राज्य में आठ लोकसभा सीटें कम हो जाएंगी.

स्टालिन ने परिसीमन को लेकर क्या कहा था?
परिसीमन का ये मुद्दा तमिलनाडु में सत्तारूढ़ डीएमके और बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के बीच एक प्रमुख टकराव का मुद्दा बना हुआ है. मुख्यमंत्री स्टालिन ने परिसीमन के निहितार्थों पर चर्चा के लिए पांच मार्च को सर्वदलीय बैठक बुलाई है, जिसमें चेतावनी दी गई है कि तमिलनाडु एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है जहां उसे अपने अधिकारों की रक्षा के लिए विरोध करना होगा.

स्टालिन ने कहा था कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में, मैं सभी का ध्यान इस ओर आकर्षित करता हूं कि 2026 की जनगणना के आधार पर लोकसभा का परिसीमन बेहद खतरनाक है. तमिलनाडु जैसे दक्षिणी राज्यों ने जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करने में बहुत अच्छा काम किया है. लेकिन अगर यही कारण है कि संसद में हमारी ताकत कम हो जाएगी, अगर यह हमारी आवाज को दबा सकता है, तो इसे कैसे उचित ठहराया जा सकता है?’

स्टालिन ने परिसीमन की इस प्रक्रिया को ‘दक्षिणी राज्यों पर लटकी तलवार’ बताते हुए कहा कि यह जनसंख्या नियंत्रण उपायों में राज्य की सफलता के बावजूद संसद में तमिलनाडु का प्रतिनिधित्व कमजोर कर देगा. इससे संसद में हमारा प्रतिनिधित्व कम कर दिया जाएगा. तमिलनाडु की आवाज दबाई जा रही है. यह तमिलनाडु के अधिकारों का मामला है. सभी राजनीतिक दलों को पार्टी लाइनों से हटकर बोलना चाहिए.

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...