10.3 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeराजनीति'सरकार हमारी है, एजेंडा हमारा... काम हमें ही करने दीजिए ना', आतिशी...

‘सरकार हमारी है, एजेंडा हमारा… काम हमें ही करने दीजिए ना’, आतिशी पर CM रेखा गुप्ता का पलटवार

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी के बयान पर सीएम रेखा गुप्ता ने जोरदार पलटवार किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि 15 साल कांग्रेस का राज रहा 13 साल AAP ने राज किया, अपना कार्यकाल देखें हमें 1 दिन में प्रश्न करने वाले ये कौन लोग हैं? आतिशी ने कैबिनेट की पहली बैठक में महिला सम्मान योजना को लेकर कोई फैसला ना लिए जाने को लेकर सीएम रेखा गुप्ता पर निशाना साधा था।

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने की योजना पहली कैबिनेट में पास करने के वादे की याद दिला सरकार से सवाल किया तो अब सीएम रेखा गुप्ता ने उन पर पलटवार किया है. सीएम रेखा गुप्ता ने कहा है कि सरकार हमारी है, एजेंडा हमारा है, काम हमें ही करने दीजिए ना.

कैबिनेट बैठक के एक दिन बाद शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, ’15 साल कांग्रेस का राज रहा 13 साल AAP ने राज किया, अपना कार्यकाल देखें हमें 1 दिन में प्रश्न करने वाले ये कौन लोग हैं? जिन्होंने दिल्ली का सर्वनाश कर दिया, जनता के अधिकारों को हनन किया और काम नहीं किया वे एक दिन में हम पर उंगली उठाएंगे? ये हम हैं जिन्होंने पहले दिन शपथ लेते ही, कैबिनेट की बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी दी। इन्हें हमसे सवाल करने का कोई अधिकार नहीं है दिल्ली की चिंता अब हम करेंगे।’

गौरतलब है कि पूर्व सीएम आतिशी ने पोस्टर जारी करते हुए सीएम रेखा गुप्ता से पूछा था कि महिलाओं को 2500 रुपय कब मिलेंगे. आतिशी ने रेखा गुप्ता कैबिनेट की एक दिन पहले हुई पहली बैठक का जिक्र करते हुए कहा है कि कल पहली कैबिनेट मीटिंग हुई लेकिन इसमें महिलाओं को 2500 रुपये देने की योजना पर मुहर नहीं लगी. उन्होंने सीएम पर तंज करते हुए कहा कि रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी की गारंटी को झूठा साबित कर दिया. आतिशी ने पीएम मोदी का बयान याद दिलाते हुए कहा कि उन्होंने (पीएम मोदी ने) कहा था कि पहली कैबिनेट मीटिंग में महिलाओं को 2500 रुपये देने की योजना पास होगी. हम पूछना चाहते हैं कि दिल्ली की महिलाओं के 2500 रुपये कब आएंगे?

आतिशी ने आगे कहा था कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह समेत पूरी BJP ने वादा किया था कि पहली ही कैबिनेट बैठक से वो महिलाओं को ₹2500/प्रतिमाह देना शुरू कर देंगे। यह बेहद ही दुख की बात है कि एक महिला मुख्यमंत्री ने दिल्ली की महिलाओं से किए गए वादे को तोड़ दिया। दिल्ली चुनाव से पहले बीजेपी ने तीन संकल्प जारी किए थे। आइए जानते हैं तीनों संकल्प पत्र में दिल्लीवालों के लिए क्या-क्या है।

संकल्प पत्र-1
वरिष्ठ नागरिकों के लिए 2,500 रुपये पेंशन की भी घोषणा की।
बीजेपी ने महिलाओं को 2,500 रुपये की सम्मान राशि भी देने का ऐलान किया है।
पार्टी ने विधानसभा चुनाव जीतने पर 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर देने की भी घोषणा की।
बीजेपी ने विधवाओं, बेसहारा महिलाओं की पेंशन 2,500 से बढ़ाकर 3,000 रुपये किए जाने का भी वादा किया।
बीजेपी ने मातृ सुरक्षा वंदना को और ताकत देने के लिए 6 पोषण किट दी जाएगी और हर गर्भवती महिला को 21,000 रुपये दिए जाएंगे।

संकल्प पत्र-2
बीजेपी ने संकल्प पत्र के दूसरे भाग में सरकारी शिक्षण संस्थानों में जरूरतमंद छात्रों को ‘केजी’ से ‘पीजी’ तक मुफ्त शिक्षा का वादा किया।
युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए 15 हजार की वित्तीय सहायता और 2 बार के यात्रा और आवेदन शुल्क की प्रतिपूर्ति का वादा किया था।
तकनीकी और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को ‘डॉ. बीआर अंबेडकर स्टाइपेंड योजना’ के तहत 1 हजार रुपये प्रति माह का स्टाइपेंड की बात कही।
संकल्प पत्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए वेलफेयर बोर्ड, 10 लाख का जीवन बीमा, 5 लाख का दुर्घटना बीमा एवं वाहन बीमा और उनके बच्चों के लिए स्कॉलरशिप का भी वादा किया था।
घरेलू कामगारों के लिए वेलफेयर बोर्ड, 10 लाख का जीवन बीमा, 5 लाख का दुर्घटना बीमा, उनके बच्चों के लिए स्कॉलरशिप और 6 महीने की पेड मैटरनिटी लीव का वादा किया है। पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों की संख्या दोगुनी होगी।

संकल्प पत्र-3
पार्टी के सत्ता में आने पर 1,700 अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को संपत्तियों का पूर्ण मालिकाना हक मिलेगा, जिससे बिक्री, खरीद और निर्माण का रास्ता साफ हो जाएगा।
बीजेपी ने ‘गिग वर्कर्स’ और मजदूरों के लिए कई नई योजनाओं और कल्याणकारी उपायों का वादा किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ‘गिग वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड’ बनाएगी और 10 लाख रुपये का बीमा और 5 लाख रुपये का दुर्घटना कवर देगी।
पारदर्शी तरीके से 50,000 सरकारी पदों को भरने, स्वरोजगार के 20 लाख अवसर पैदा करने और एक भव्य महाभारत कॉरिडोर विकसित करने का भी वादा किया।
शाह ने कहा कि केंद्र ने दिल्ली में सड़कें बनाने पर 41,000 करोड़ रुपये, रेलवे लाइन बिछाने पर 15,000 करोड़ रुपये और हवाई अड्डों पर 21,000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
बीजेपी के घोषणापत्र में नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड योजना के तहत जरूरतमंद छात्रों को दिल्ली मेट्रो में सालाना 4,000 रुपये तक की मुफ्त यात्रा का भी वादा किया गया है।

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

घायल युवक को देख केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने रुकवाया काफिला खुद की गाड़ी से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और मानवता का...

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर ओ. पन्नीरसेल्वम डीएमके  में शामिल

चेन्नई तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य की राजनीति में बड़ा भूचाल आया है।...