18.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'हम भीख मांग रहे हैं, अच्छा होता अगर PM मोदी पाकिस्तान में…',...

‘हम भीख मांग रहे हैं, अच्छा होता अगर PM मोदी पाकिस्तान में…’, SCO समिट से पहले नवाज शरीफ ने क्यों कही यह बात

Published on

नई दिल्ली

पाकिस्तान में 15 और 16 अक्टूबर को शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मलेन होने वाला है। इस समिट में भाग लेने के लिए कई देशों के बड़े नेता देश में पहुंचेंगे। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर इस समिट में हिस्सा लेने के लिए मौजूद रहेंगे। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा कि शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मलेन में हिस्सा लेने के लिए अगर प्रधानमंत्री मोदी आते तो बहुत ही अच्छा होता।

पत्रकार बरखा दत्त को दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मैं हमेशा से भारत के साथ अच्छे संबंधों का समर्थक रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि हमारे रिश्ते को फिर से बेहतर बनाने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि “यह बहुत अच्छी बात होती अगर प्रधानमंत्री मोदी पाकिस्तान में एससीओ शिखर सम्मेलन में भी शामिल होते। मुझे उम्मीद है कि उन्हें (मोदी) और हमें निकट भविष्य में एक साथ बैठने का अवसर मिलेगा।”

पड़ोसी देशों के साथ सबंधों को अच्छा करना होगा- नवाज शरीफ
नवाज शरीफ ने कहा कि हमें भारत, अफगानिस्तान और ईरान के साथ अपने संबधों को बेहतर करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि चीन के साथ ही संबंध को मजबूती देने की जरूरत है। इतना ही नहीं उन्होंने इस बात को भी याद दिलाया कि उनके कार्यकाल के दौरान दो भारतीय पीएम अटल बिहारी वाजपेयी और पीएम नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान का दौरा किया था।

बता दें कि जब पीएम नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम बने तो नवाज शरीफ और उनके भाई शहबाज शरीफ ने उन्हें बधाई दी थी। नवाज ने कहा था कि चुनावों में आपकी पार्टी की सफलता आपके नेतृत्व में लोगों के भरोसे को दिखाती है।

पाकिस्तान के आर्थिक हालातों पर क्या बोले नवाज शरीफ
इंटरव्यू में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने पाकिस्तान के आर्थिक हालातों पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि उनका देश पूरी दुनिया से पैसों की मांग कर रहा है। वहीं भारत चांद की ऊंचाइयों को छू रहा है। उनके पास में करीब 600 अरब डॉलर का खजाना है। भारत जी-20 जैसे सम्मेलनों का आयोजन कर रहा है। वहीं हम 1-1 अरब डॉलर के लिए चीन समेत अरब देशों के सामने हाथ फैला रहे हैं। ऐसे में हमारी क्या इज्जत रह गई है। 1947 में विभाजन के बाद से ही पाकिस्तान और भारत के बीच तनावपूर्ण संबंध रहे हैं। इसमें जम्मू-कश्मीर विवाद और आतंकवाद समेत कई युद्ध भी शामिल हैं।

 

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...