12.1 C
London
Thursday, June 11, 2026
Homeराज्यहम कूड़ेदान नहीं हैं... जज यशवंत वर्मा के ट्रांसफर पर इलाहाबाद हाईकोर्ट...

हम कूड़ेदान नहीं हैं… जज यशवंत वर्मा के ट्रांसफर पर इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन नाराज

Published on

प्रयागराज

बंगले में आग लगने के बाद 15 करोड़ कैश मिलने के बाद चर्चा में आए दिल्‍ली हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा को इलाहाबाद हाई कोर्ट ट्रांसफर कर दिया गया है। इसको लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने तीखा असंतोष जाहिर किया है। बार एसोसिएशन ने एक प्रस्‍ताव पारित करते हुए कहा कि हम लोग कूड़ेदान नहीं हैं। भ्रष्‍टाचार किसी सूरत में भी बर्दाश्‍त नहीं है। ऐसे समय में जब इलाहाबाद हाई कोर्ट जजों की कमी से जूझ रहा है। यहां कई सालों से नए जजों की नियुक्ति नहीं हो रही है। सबसे बड़ी बात कि जजों की नियुक्ति को लेकर बार से कभी सलाह नहीं ली जाती है।

प्रस्ताव में आरोप लगाया गया है कि संबंधित जज लगातार ऐसे आदेश पारित कर रहे हैं जो पक्षपातपूर्ण हैं। खासतौर पर अधिवक्ताओं एवं बार एसोसिएशन के सदस्‍यों को निशाना बना रहे हैं। प्रस्‍ताव में कहा गया है कि कुछ मामलों में एफआईआर और दमनात्‍मक कार्रवाई के आदेश बिना प्रभावित पक्ष को सुने ही दे दिए गए हैं। बार एसोसिएशन ने ऐसे कृत्‍यों को अन्‍यायपूर्ण ही नहीं बल्कि प्राकृतिक न्‍याय के सिद्धांतों का उल्‍लंघन बताया।

वरिष्‍ठ जजों ने स्‍वेच्‍छा से इस्‍तीफा देने का दिया सुझाव
दिल्ली उच्च न्यायालय के जस्टिस जस्टिस यशवंत वर्मा के निवास पर लगी आग के बाद भारी मात्रा में नकदी बरामद होने से न्यायिक हलकों में हड़कंप मच गया है। कॉलेजियम के कुछ सदस्यों का मानना है कि सिर्फ ट्रांसफर इस गंभीर मामले के लिए पर्याप्त नहीं है। इस मुद्दे पर न्यायपालिका की साख और जनता के विश्वास को बनाए रखने के लिए कड़े कदम उठाने की जरूरत बताई जा रही है। कुछ वरिष्ठ जजों ने जस्टिस वर्मा के स्वेच्छा से इस्तीफा देने का सुझाव दिया है।

इन हाउस हो सकती है जांच
इस्तीफा नहीं देने की स्थिति में इन हाउस जांच शुरू की जा सकती है, जो संसद में महाभियोग की दिशा में पहला कदम हो सकता है। सुप्रीम कोर्ट के 1999 में तय किए गए इन-हाउस प्रक्रिया के तहत, सबसे पहले मुख्य न्यायाधीश आरोपी जस्टिस से स्पष्टीकरण मांगते हैं। अगर स्पष्टीकरण असंतोषजनक होता है, तो एक जांच पैनल गठित किया जाता है, जिसमें एक सुप्रीम कोर्ट जज और दो हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश शामिल होते हैं।

Latest articles

मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, आज नामवापसी की आखिरी तारीख

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

MP में प्री-मानसून का असर: 34 ज़िलों में तूफ़ान और बारिश का अलर्ट; कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज काफी...

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

More like this

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

राजस्थान आवासन मंडल की 255वीं बैठक: आमजन के लिए किफायती आवास और इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार के कई बड़े प्रस्तावों को मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व तथा नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर...

चंडीगढ़ में सीएम भगवंत मान ने 335 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के 'मिशन रोजगार' के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को...