7.2 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यहम चीखते-चिल्लाते रहे, किसी ने नहीं की मदद... बुलढाणा हादसे के चश्मदीद...

हम चीखते-चिल्लाते रहे, किसी ने नहीं की मदद… बुलढाणा हादसे के चश्मदीद का छलका दर्द

Published on

बुलढाना,

हम मदद के लिए चीखते रहे. चिल्लाते रहे लेकिन किसी ने भी गाड़ी नहीं रोकी… ये शब्द हैं महाराष्ट्र बस हादसे में घायल एक शख्स के. हादसे के चश्मदीद और घायल शख्स ने बुलढाणा बस हादसे का आंखोदेखा हाल बयां करते हुए बताया कि जिस वक्त बस दुर्घटनाग्रस्त हुई, तब सड़क से कई वाहन गुजर रहे थे. बावजूद इसके किसी ने भी घायलों की मदद नहीं की. अगर वे मदद करते तो शायद काफी जानें बच जातीं.

घायल शख्स ने बताया कि जब हादसा हुआ तो मैं और मेरे साथ का यात्री बस के पीछे की खिड़की तोड़कर बाहर निकले. उन्होंने बताया कि उनके अलावा तीन और यात्री भी इसी तरह बस का शीशा तोड़कर बाहर निकले. कुछ और यात्रियों ने भी इसी तरह बाहर निकलने की कोशिश की. लेकिन वे बाहर नहीं निकल पाए.

वहीं, एक स्थानीय निवासी ने बताया कि पिंपलखुटा में इस मार्ग पर कई हादसे हो चुके हैं. आज जब हम वहां गए, तो बेहद भयानक मंजर था. हर तरफ चीख पुकार मची थी. तब तक पुलिस और मेडिकल टीम वहां आ चुकी थीं. घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा था. हमने भी लोगों की मदद की.

बता दें, महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले सिंदखेड़ राजा शहर के पास हुए दर्दनाक बस हादसे में 26 यात्रियों की जान चली गई. यह हादसा समृद्धि एक्सप्रेस वे पर हुआ है. यहां सिटीलिंक ट्रेवल्स की लक्जरी बस नागपुर से मुंबई जा रही थी. बस का एक्सीडेंट होने के बाद उसमें आग लग गई. देखते ही देखते बस धधकने लगी. जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक 26 लोगों की जान चली गई.

बुलढाणा एसपी सुनील कड़ासेन का कहना है कि बस में कुल 33 लोग सवार थे, जिनमें से 26 की मौत हो गई, जिनमें 3 मासूम बच्चे भी शामिल हैं. वहीं 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि समृद्धि एक्सप्रेस वे पर जा रही बस का टायर फट गया था, जिसके बाद वह खंभे और डिवाइडर से टकरा गई. इसके बाद पलटी तो उसमें आग लग गई.

अनियंत्रित होकर पलटी बस, लगी आग
इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक सहित कई आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया. इस घटना में बस का ड्राइवर बच गया. उसने बताया कि टायर फटने के बाद बस अनियंत्रित हो गई थी, जिसके बाद बस पलट गई और उसमें आग लग गई.

लोगों ने तुरंत हादसे की सूचना पुलिस सहित प्रशासनिक अधिकारियों को दी. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, साथ ही एंबुलेंस को भी बुलाया गया. हाइवे पर तैनात इमरजेंसी मेडिकल टीम के साथ ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई और बचाव अभियान शुरू कर दिया.पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.

देर रात डेढ़ बजे हुआ ये दर्दनाक सड़क हादसा
वहीं, पुलिस ने बताया कि हादसे का शिकार हुई लग्जरी बस नागपुर से मुंबई जा रही थी, तभी पिंपलखुटा गांव के पास देर रात करीब 1.30 बजे वह एक खंभे से टकराकर डिवाइडर से टकराई. उसमें आग लग गई. पुलिस का कहना है कि 7 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं, उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारी ने बताया कि यात्री नागपुर, वर्धा और यवतमाल के रहने वाले थे.

सीएम शिंदे ने ली हादसे की जानकारी, किया दुख व्यक्त
बुलढाणा बस हादसे को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हादसे की जांच का आदेश दिया है. सीएम एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस के साथ घटनास्थल का दौरा करने वाले हैं. हादसे के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुलढाणा के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से फोन पर घटना की जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. उन्होंने घायलों का सरकारी खर्च पर तत्काल इलाज कराने के निर्देश दिए हैं.

मृतकों के परिजनों को दी जाएगी 5-5 लाख की सहायता राशि
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुलढाणा बस हादसे को लेकर दुख व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने मृतकों और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है. इसी के साथ मुख्यमंत्री ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...