11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयहम सो रहे थे तभी... हालात खराब लेकिन हर घर में बंकर...

हम सो रहे थे तभी… हालात खराब लेकिन हर घर में बंकर है, दिल्ली आकर भारतीयों ने सुनाई इजरायल की दास्तां

Published on

नई दिल्ली

उस दिन हम लोग सो रहे थे। करीब 6:30 बजे सायरन की आवाज सुनाई दी। हमने दो साल में ऐसी आवाज पहले कभी नहीं सुनी थी। हमें इस तरह के उथल-पुथल भरे माहौल का अनुभव नहीं था। हम शेल्टर की तरफ भागे। छोटे बच्चे के साथ वहां छिपे रहना काफी मुश्किल था। फिर भी हमने मैनेज किया। हम करीब 2 घंटे तक शेल्टर के भीतर ही रहे। कुछ देर बाद फिर सायरन बजने लगे। आज हम दिल्ली में उतरने के बाद काफी रिलैक्स महसूस कर रहे हैं। ईश्वर को धन्यवाद कि हम सेफ हैं। हम भारत सरकार, प्रधानमंत्री और सभी मंत्रियों को हमें वापस लाने के लिए धन्यवाद देते हैं। भारत में हमारी फैमिली काफी परेशान थी। छोटा बच्चा साथ होने के कारण घरवाले ज्यादा चिंतित थे।

बच्चे की तरफ इशारा करते हुए महिला ने कहा कि यह पहली बार भारत आया है। मैं और मेरे पति इजरायल में कृषि में रिसर्च कर रहे हैं। मेरा बेटा इजरायल में पैदा हुआ और वह 5 महीने का हो चुका है। हम वहां दक्षिणी हिस्से में रहते हैं। वह इलाका सेफ है लेकिन बच्चे के कारण हमने स्वदेश लौटने का फैसला किया। ‘ऑपरेशन अजय’ के तहत इजरायल से 212 भारतीयों को लेकर पहला चार्टर विमान आज सुबह दिल्ली उतरा। ज्यादातर स्टूडेंट्स, रिसर्चर थे। उनके चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती थी।

शाम में मैसेज, सुबह फ्लाइट कमाल है
इजरायल से भारत आए मनोज कुमार ने बताया कि वह वहां बतौर पोस्ट डॉक्टोरल फेलो के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने कहा, ‘मेरी पत्नी और 4 साल की बेटी भी मेरे साथ है। मैं तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास का धन्यवाद करता हूं। उन्होंने काफी सहयोग किया। इसके साथ ही सुरक्षित रूप से भारत लाने के लिए विदेश मंत्रालय का धन्यवाद करता हूं। इजरायल की सरकार भी दिन-रात काम कर रही है।’ मनोज कुमार ने मुस्कुराते हुए बताया कि शाम को उन्होंने पोर्टल पर रजिस्टर किया और सुबह उन्हें बताया गया कि आज आपकी फ्लाइट है। यह शानदार अनुभव है।

वहां हर घर में बंकर है
इजरायल से आए एक भारतीय नागरिक ने कहा कि वहां हालात तो काफी खराब हैं लेकिन इजरायल के पास एडवांस्ड टेक्नोलॉजी है। उनके पास आयरन डोम है। हर घर में बंकर बने होने के कारण हम ज्यादा डरे नहीं लेकिन इस बार हालात काफी खतरनाक हैं। हमारी सरकार, विदेश मंत्री जयशंकर और तेल अवीव में उनकी टीम ने शानदार काम किया है।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...