5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराष्ट्रीय‘हम आधे घंटे तक दबे रहे, मेरी ननद की मौत हो गई…’...

‘हम आधे घंटे तक दबे रहे, मेरी ननद की मौत हो गई…’ NDLS पर भगदड़ की गवाह महिला की आपबीती

Published on

नई दिल्ली,

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में अपनी ननद को खो चुकी महिला ने हादसे का मंजर बयां किया है. संगम विहार दिल्ली से प्रयागराज जाने के लिए निकली इस महिला ने बताया कि जब वह स्टेशन पहुंची, तो हालात देखकर ही डर लगने लगा था. भीड़ बेकाबू थी और प्लेटफॉर्म पर खड़े होने तक की भी जगह नहीं थी.

महिला ने कहा कि हम सोच रहे थे कि किसी तरह प्लेटफॉर्म से निकलकर वापस घर लौट जाएं, लेकिन तभी अफरा-तफरी मच गई और सबकुछ बेकाबू हो गया. मेरी ननद हमारे साथ थी, लेकिन अचानक हाथ छूट गया और वह भीड़ में दब गई. हमने उसे उठाने की कोशिश की, बार-बार पुकारा – बेटा उठो! लेकिन उसके मुंह से झाग निकल रहा था, उसकी मौत हो चुकी थी.

महिला ने बताया कि वह और उनका परिवार एक-दूसरे का हाथ पकड़कर चल रहे थे, लेकिन जैसे ही भगदड़ हुई तो ननद का हाथ छूट गया और वह पीछे रह गई. मुझे मेरे फैमिली के सदस्य ने खींचकर बाहर निकाला. हम आधे घंटे तक भीड़ में दबे रहे, सांस तक लेना मुश्किल हो गया था.

‘प्रशासन की लापरवाही बनी हादसे की वजह’
प्रत्यक्षदर्शी महिला ने आरोप लगाया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं थे. हम कुल 12 लोग निकले थे, कुछ लोग पहले से वहां पहुंच चुके थे. उन्होंने हमें बस इतना कहा कि साइड में चलकर आ जाइए, लेकिन अगर वे यह बता देते कि यहां भीड़ इतनी ज्यादा है कि हिलने की भी जगह नहीं, तो हम कभी नहीं आते.

महिला का कहना है कि वहां प्रशासन की कोई व्यवस्था नहीं थी. आरपीएफ के जवान नजर ही नहीं आ रहे थे. अगर प्रशासन वहां होता तो यह हादसा नहीं होता. मेरा मोबाइल खो गया, पैसे भी चले गए. मेरे सामने कई लोगों ने दम तोड़ दिया. लोगों का कहना है कि इस घटना ने दिल्ली रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. यात्रियों की भीड़ और रेलवे प्रशासन की लापरवाही ने एक बार फिर कई जिंदगियां लील लीं.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...