16 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'एक वक्त खा लेंगे लेकिन झुकेंगे नहीं...', बांग्लादेशी नेता ने जलाई भारतीय...

‘एक वक्त खा लेंगे लेकिन झुकेंगे नहीं…’, बांग्लादेशी नेता ने जलाई भारतीय साड़ी, बॉयकॉट की अपील

Published on

नई दिल्ली,

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर बढ़ रहे अत्याचारों के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के वरिष्ठ संयुक्त महासचिव रूहुल कबीर रिजवी ने ढाका में अपनी पत्नी की भारतीय साड़ी को जलाते हुए भारत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. रिजवी ने प्रदर्शन के दौरान अपने कार्यकर्ताओं समेत सभी लोगों से भारतीय प्रोडक्ट्स के बॉयकॉट की अपील की. बीएनपी नेता रिजवी ने हाल ही में त्रिपुरा की राजधानी में स्थित बांग्लादेश के सहायक उच्चायोग में कथित रूप से की गई तोड़फोड़ और बांग्लादेशी झंडे के अपमान की निंदा करते हुए भारत के खिलाफ यह विरोध प्रदर्शन किया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विरोध प्रदर्शन के दौरान रिजवी ने सार्वजनिक तौर पर अपनी पत्नी की भारतीय साड़ी को जलाते हुए लोगों से कहा कि वह भारत से आने वाली चीजों को न खरीदें. रिजवी ने कहा कि, जिन लोगों ने हमारे राष्ट्रीय ध्वज को फाड़ा है, हम उनका कोई भी सामान नहीं लेंगे.

रिजवी ने कहा कि, हमारी माता-बहनें अब भारतीय साड़ी नहीं पहनेंगी. और न ही भारतीय साबुन या टूथपेस्ट इस्तेमाल करेंगी. रिजवी ने आगे कहा कि, हम मिर्च और पपीता भी खुद उगा लेंगे. हमें उनके सामान की जरूरत नहीं है. रिजवी ने विरोध प्रदर्शन के दौरान दावा करते हुए कहा कि भारत ने बांग्लादेश की संप्रभुता को कमजोर करने की कोशिश की है.

बांग्लादेश आत्मनिर्भर है- रिजवी
रिजवी ने कहा कि बांग्लादेश आत्मनिर्भर है. हमारा देश वह सब उत्पादन कर सकता है जिसकी हमें आवश्यकता है. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि भारतीय प्रोडक्ट्स का समर्थन करने के बजाय हमें अपनी अर्थव्यवस्था में निवेश करना चाहिए.

विरोध प्रदर्शन के दौरान रिजवी ने भारतीय नेता और मीडिया पर भी निशाना साधा और गलत खबरों को फैलाने का आरोप लगाया. रिजवी ने कहा कि इन चीजों से दोनों देशों के संबंधों पर बुरा असर पड़ रहा है. रिजवी ने कहा कि बांग्लादेश दूसरे देशों की संप्रभुता का सम्मान करता है और बदले में अपने लिए भी यही व्यवहार दूसरे देशों से चाहता है. रिजवी ने कहा कि हम कभी भारतीय झंडे का अपमान नहीं करेंगे. लेकिन हम अपने देश के खिलाफ गलत हरकत बर्दाश्त नहीं करेंगे. रिजवी ने कहा कि भारतीय प्रोडक्ट्स का बॉयकॉट शांतिपूर्वक लेकिन सबसे ताकतवर जवाब है.

रिजवी ने कहा कि बांग्लादेश ने पहले भी उत्पीड़न करने वालों को हराया है. बांग्लादेश किसी भी ताकत के सामने नहीं झुकेगा. चाहे हम दिन में एक ही बार खाना खा पाएं लेकिन उसके बाद भी हम गर्व से खड़े होंगे और आत्मनिर्भर रहेंगे.

अगरतला में क्या हुआ था?
बीते सोमवार को अगरतला में स्थित बांग्लादेश के सहायक उच्चायोग में कथित तौर पर कुछ लोगों ने घुसकर तोड़फोड़ की और हंगामा मचाया. इस घटना को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय ने निंदा की और कार्रवाई करने के आदेश दिए. घटना पर पश्चिम त्रिपुरा के एसपी किरण कुमार के ने पीटीआई को बताया कि ड्यूटी में कथित लापरवाही के लिए पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है. इस घटना को लेकर न्यू कैपिटल कॉम्प्लेक्स (एनसीसी) पुलिस स्टेशन में स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया गया है. घटना में कथित संलिप्तता के लिए अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और कानून के अनुसार कदम उठाएगी.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...