7.9 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराष्ट्रीयकेरल में इंसानों की वजह से बदला मौसम... 10% ज्यादा तेज हुई...

केरल में इंसानों की वजह से बदला मौसम… 10% ज्यादा तेज हुई बारिश, वायनाड धंस गया, स्टडी

Published on

नई दिल्ली,

भारत के लोगों ने मिलकर ऐसा जलवायु परिवर्तन किया है, जिसका नतीजा ये है कि अब बारिश की तीव्रता 10 फीसदी ज्यादा हो गई है. इसी वजह से केरल के वायनाड में भूस्खलन हुआ. 350 से ज्यादा लोग मारे गए. वैज्ञानिकों की एक इंटरनेशनल टीम ने अपनी स्टडी में इस बात का खुलासा किया है.

30 जुलाई 2024 को वायनाड में हुआ भूस्खलन साल 2018 के बाद सबसे बुरी आपदा थी. पिछली बार बाढ़ की वजह से 400 से ज्यादा लोग मारे गए थे. यह स्टडी की है वर्ल्ड वेदर एट्रीब्यूशन ग्रुप (WWAG) ने. इसके मुताबिक वायनाड में हादसे से पहले 24 घंटे जो बारिश हुई है, वो तीव्रता के आधार पर 10 फीसदी ज्यादा थी. वजह है जलवायु परिवर्तन.

राज्य के मुख्यमंत्री पिन्नाराई विजयन ने इस आपदा का आरोप तेज बारिश पर मढ़ दिया. उन्होंने बताया कि हादसे वाले इलाके में 48 घंटे के अंदर 23 इंच बारिश हुई है. यानी 572 मिलिमीटर. जबकि 8 इंच बारिश यानी 204 मिलिमीटर बारिश होने की भविष्यवाणी की गई थी. यानी दोगुना ज्यादा बारिश हुई. लेकिन इसमें बारिश की गलती नहीं है.

जिस हिसाब से गर्म हो रही धरती, वायनाड, हिमाचल या उत्तराखंड जैसी घटनाएं औऱ होंगी
जिस गति से भारत और दुनिया में जीवाश्म ईंधन जलाया जा रहा है. उस हिसाब से दुनिया बहुत जल्द 2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा गर्म होगी. ऐसे में जो घटना वायनाड में घटी है. वो 4 फीसदी ज्यादा खतरनाक हो जाएगी. बारिश का चार फीसदी बहुत ज्यादा हो जाता है. ये वैसा ही होगा जैसे, केदारनाथ, हिमाचल या उत्तराखंड में बादल फटा था.

ऐसी आपदा के लिए सिर्फ और सिर्फ इंसान ही जिम्मेदार हैं
इंसानों द्वारा कार्बन उत्सर्जन बढ़ाए जाने से जलवायु बदल रहा है. इसकी वजह से बारिश के आने के समय, अवधि और तीव्रता में अंतर आ रहा है. इसकी वजह से भूस्खलन के मामले बढ़ते जा रहे हैं. जंगलों की कटाई, खनन, बेतरतीब निर्माण, बेहिसाब पर्यटन की वजह से पहाड़ों और ऐसे इलाकों में भार पड़ रहा है. क्लाइमेट बदल रहा है.

भारत में तेजी से बढ़ रही हैं भूस्खलन की घटनाएं
भारत में भूस्खलन की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. ये इस देश के लिए नई आपदा है. जिस हिसाब से बारिश बढ़ रही है. पहाड़ों और पठारी इलाकों में बारिश तेज होती चली जाएगी. भूस्खलन भी बढ़ते जाएंगे. इससे पहले मई-जून में एशिया ने गर्मी का प्रकोप देखा था. यह भी जलवायु परिवर्तन का ही नतीजा है.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...