8 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराजनीतिआप RSS और BJP के साथ थे या नहीं.... ? कांग्रेस का...

आप RSS और BJP के साथ थे या नहीं…. ? कांग्रेस का केजरीवाल से सवाल

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के लिए गए अध्यादेश के खिलाफ सीएम केजरीवाल विपक्ष को एकजुट कर रहे हैं। लेकिन, उन्हें कांग्रेस से समर्थन नहीं मिला है। इस बीच केजरीवाल ने झारखंड में कांग्रेस पार्टी को लेकर जो बयान दिया है उसके बाद यह और मुश्किल हो गया है। केजरीवाल के बयान पर दिल्ली कांग्रेस ने सवाल पूछते हुए कहा कि केजरीवाल बताएँ कि वह आरएसएस और भाजपा के साथ थे या नहीं। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने शनिवार को उनसे यह साफ करने को कहा कि जब राष्ट्रीय राजधानी में दंगे हो रहे थे तब वह किसके साथ थे। इसके साथ ही कांग्रेस ने केजरीवाल से सवाल किया कि उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 370 को हटाने का समर्थन किया था या नहीं?

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को झारखंड की राजधानी रांची में कहा था कि कांग्रेस तय करे कि वह संविधान और देश के 140 करोड़ लोगों के साथ है या प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी के साथ। उन्होंने दिल्ली में अधिकारियों के स्थानांतरण और नियुक्ति पर उपराज्यपाल का नियंत्रण बहाल करने के लिए केंद्र के अध्यादेश के विरोध में यह बात कही। कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ नरेश कुमार ने केजरीवाल के इस बयान पर आपत्ति जताते हुए उनसे सवाल किया कि वह यह जरूर बताएं कि वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ थे या नहीं?

कुमार ने केजरीवाल से सवाल किया, ‘उन्होंने अनुच्छेद 370 हटाने का समर्थन किया था या नहीं? जब दिल्ली में दंगे हो रहे थे तो वह किसके साथ थे? किसान आंदोलन हो रहा था तो क्या वह किसानों के साथ थे? गुजरात चुनाव के दौरान महात्मा गांधी की फोटो हटाकर लक्ष्मीजी की फोटो लगाने की बात कही थी या नहीं?’ उन्होंने यह भी पूछा कि 2013 में अन्ना हजारे के आंदोलन के दौरान रामलीला मैदान में एक तरफ किरन बेदी तो दूसरी तरफ केजरीवाल झंडा लहरा रहे थे या नहीं? कांग्रेस नेता ने कहा कि इन सभी बातों से स्पष्ट है कि केजरीवाल कौन सी विचारधारा से यहां आए हैं। नरेश कुमार ने कहा कि कांग्रेस के बारे में देश के 140 करोड़ लोग ही नहीं बल्कि दुनिया के आठ अरब लोग जानते हैं कि कांग्रेस की विचारधारा क्या है? वह कभी आरएसएस, भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के साथ न रही है, न है और न रहेगी। प्रवक्ता ने कहा कि अध्यादेश का समर्थन करने के विषय में, कांग्रेस पार्टी का संसदीय दल समय आने पर फैसला करेगा कि उनको क्या करना है।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

राष्ट्रीय स्तर के हारमोनियम वादक ने फांसी लगाकर दी जान

भोपाल राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में एक राष्ट्रीय स्तर के हारमोनियम वादक द्वारा आत्मघाती...

राजधानी में 55.50 लाख की सनसनीखेज लूट

भोपाल भोपाल के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर से हुई 55 लाख...