16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्य'कितना घिनौना काम किया तूने', Video लीक करने वाली लड़की को हॉस्टल...

‘कितना घिनौना काम किया तूने’, Video लीक करने वाली लड़की को हॉस्टल वार्डन ने लताड़ा

Published on

मोहाली ,

मोहाली की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं के अश्लील वीडियो कथित तौर पर वायरल होने के मामले ने तूल पकड़ लिया है. वीडियो ऑनलाइन शेयर करने वाली छात्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है. अब इस मामले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें हॉस्टल की वार्डन आरोपी छात्रा को फटकार लगाती नजर आ रही है. गुस्से में दिख रही वार्डन हॉस्टल में आरोपी लड़की से कहती नजर आ रही है, ”…बेशर्म कहीं की. किसने बोला तुझसे वीडियो बनाने के लिए…तेरे को आज ही सस्पेंड करेंगे…कितना गंदा, घिनौना काम कर रही है तू…”

दरअसल, आरोप है कि छात्रा ने अपने साथ रहने वाली लड़कियों की नहाते के दौरान 50-60 वीडियो क्लिप रिकॉर्ड करके शिमला के रहने वाले बॉयफ्रेंड को भेज दीं. इसके बाद उस लड़के ने कथित तौर पर वीडियो क्लिप्स सोशल मीडिया पर अपलोड कर दीं. इस मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाईलेवल जांच के आदेश दिए हैं.

आरोपी छात्रा का अलग दावा
उधर, आरोपी छात्रा ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि उसने सिर्फ अपना ही वीडियो भेजा है, किसी दूसरी छात्रा का वीडियो नहीं बनाया है. लेकिन यूनिवर्सिटी की एक स्टूडेंट का दावा है कि आरोपी छात्रा ने 50-60 लड़कियों के नहाते हुए वीडियो रिकॉर्ड किए हैं.

छात्रा का मोबाइल जांच के लिए भेजा: SSP
मोहाली के SSP विवेक सोनी के मुताबिक, आरोपी छात्रा का मोबाइल फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा. आरोपी स्टूडेंट ने पूछताछ में बताया है कि उसने किसी दूसरी छात्रा का वीडियो रिकॉर्ड नहीं किया है. अब हम इस मामले में भी जांच कर रहे हैं और पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वहां वीडियो क्यों भेजे गए? छात्राओं का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए जाने के विरोध में यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने जमकर धरना प्रदर्शन किया. लुधियाना- चंडीगढ़ मार्ग पर स्थित यूनिवर्सिटी परिसर में शनिवार आधी रात हुआ.

CM भगवंत मान ने किया ट्वीट
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की घटना सुनकर दुख हुआ है. हमारी बेटियां हमारी शान हैं. घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं, जो भी दोषी होगा, सख्त कार्रवाई की जाएगी. मैं लगातार प्रशासन के संपर्क में हूं. मैं सबसे अपील करता हूं कि अफवाहों से बचें.

दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा: शिक्षा मंत्री
इस मामले को लेकर पंजाब के स्कूली शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा. यह संवेदनशील मामला है और हमारी बहनों-बेटियों के सम्मान से जुड़ा है. मीडिया सहित सभी को सतर्क रहने की जरूरत है. एक समाज के तौर पर यह हमारे लिए भी परीक्षा की घड़ी है.

 

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...