15.5 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeराजनीतिरामायण को लेकर केजरीवाल ने ऐसा क्या कह दिया जो भड़क गई...

रामायण को लेकर केजरीवाल ने ऐसा क्या कह दिया जो भड़क गई BJP, बताया चुनावी हिंदू, AAP प्रमुख ने किया पलटवार

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली चुनाव में अचानक से रामायण का मुद्दा गर्म हो गया है। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के रामायण की एक कथा को लेकर बीजेपी आक्रामक हो गई है। बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल के बयान को सनातन का अपमान बताया है। बीजेपी का कहना है कि केजरीवाल सनातन का माखौल उड़ा रहे हैं। इतनी ही नहीं बीजेपी ने केजरीवाल को चुनावी हिंदू करार दिया है। एक जनसभा में केजरीवाल ने सीता हरण का वाकया सुनाते हुए कहा था कि रावण ने सोने के हिरण का रूप ले लिया था। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर केजरीवाल चुनावी हिंदू के रूप में ट्रेंड हो रहे हैं।

केजरीवाल ने कौन सी कहानी सुनाई
दिल्ली के पूर्व सीएम ने एक चुनावी सभा में कहा कि एक दिन रामचंद्र खाने का इंतजाम करने जंगल में गए। माता सीता को अपनी झोपड़ी में छोड़ गए। उन्होंने लक्ष्मण को कहा कि तू सीता मईया की रक्षा करेगा। इतने में रावण आया सोने का हिरन बन कर आया। सीता मईया ने लक्ष्मण को कहा कि मुझे यह हिरण चाहिए। लक्ष्मण ने श्रीराम की बात का हवाला देकर जाने से मना किया। भगवान राम कह कर गए हैं कि मुझे आपकी रक्षा करनी है। सीता ने कहा नहीं मैं तेरे को आदेश देती हूं कि तू जा और हिरण को पकड़ कर ला। लक्ष्मण के पास चारा नहीं था। लक्ष्मण चला गया और रावण अपना वेष बदल कर सीता मईया का हरण कर चला गया।

भाजपा के हमले पर केजरीवाल ने आज कहा कि कल मैंने कहा था कि रावण सोने का हिरण बनकर आया था और माता सीता उस हिरण को चाहती थीं। वे कह रहे हैं कि यह रावण नहीं था (जो हिरण के रूप में आया था) बल्कि यह राक्षस मारीचि था। पूरी बीजेपी मेरे घर के बाहर प्रदर्शन कर रही है और पूछ रही है कि मैंने रावण का अपमान क्यों किया। उन्हें रावण से बहुत प्यार है। वे राक्षसी प्रवृत्ति के हैं। मैं दिल्ली की झुग्गियों और गरीब तबके में रहने वाले लोगों को चेतावनी देना चाहता हूं कि अगर ये लोग सत्ता में आए तो राक्षसों की तरह आपको निगल जाएंगे।

बीजेपी ने कहा-फर्जीवाल की रामायण
चुनावों में मंदिर-मंदिर जाने का ढोंग करने वाले फर्जीवाल का रामायण पर अजब-गजब ज्ञान सुनिए… ‘श्री रामचंद्र जब वन में खाना ढूंढने गए तब रावण सोने का हिरण बनकर आया और माता सीता का हरण करके ले गया.. शर्म आनी चाहिए केजरीवाल जी, इस तरह सनातन का मखौल उड़ाते हुए। एक तरफ आप दिल्ली में विश्वस्तरीय शिक्षा मॉडल का ढोल पीटते हैं और दूसरी तरफ आपको रामायण का ही ज्ञान नहीं।

रट्टा लगाने में गलती हो गई
केजरीवाल के बयान पर स्वाति मालीवाल ने भी निशाना साधा। स्वाती ने कहा एक्स पर लिखा कि श्री राम वन में जब खाना ढूंढने गये तो रावण सोने का हिरण बनकर आया – ये कौनसी रामायण में लिखा है। अरविंद केजरीवाल जी? रामायण में तो राक्षस मारीच रावण के साथ आया था और उसने सोने के हिरण का रूप लिया था। सीता माता ने लक्ष्मण जी से नहीं, श्री राम से सोने का हिरण लाने के लिए कहा था। आप चुनाव आते ही हिंदू बन जाते हैं, आज आपसे रट्टा लगाने में थोड़ी गलती हो गई।

‘हिंदू बनने की एक्टिंग’
बीजेपी नेता हर्षवर्धन ने भी केजरीवाल पर निशाना साधा। इतिहास याद रखेगा कि एक रामायण अरविंद केजरीवाल ने भी लिखी थी, जिसमें मां सीता का हरण करने के लिए हिरण का रूप मारीच ने नहीं बल्कि खुद रावण ने लिया था। उन्होंने लिखा कि ऐसी गलतियां तभी होती है जब केजरीवाल जैसे चुनावी हिंदू अपना तुष्टिकरण वर्जन त्यागकर हिंदू बनने की एक्टिंग करते हैं।

उन्होंने लिखा कि दिल्ली वालों के करोड़ों रूपये खर्च करने के बाद अपने PR के लिए दीपावली का आयोजन तो करवाते हैं, चुनाव आते ही हनुमान जी का भक्त खुद को बताते हैं और रामायण का ऐसा मजाक उड़ाते हैं। मुझे पूरा यकीन है कि अगर भाषण का पूरा प्लॉट यही रहता तो केजरीवाल रावण सेना की तरफ कौरवों को जोड़ देते।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे बोर्ड टॉपर बच्चों का सम्मान, प्रत्येक मेधावी को मिलेंगे दो-दो लाख रुपए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार, 5 जून को राजधानी रायपुर के...

कांस्टेबल भर्ती: रिक्त पदों को भरने के लिए 19 अभ्यर्थियों की नई सूची जारी

जयपुर। राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल भर्ती-2025 की प्रक्रिया के तहत रिक्त रह गए पदों...

‘खालसा टैक्स’ विवाद पर हिमाचल-पंजाब आमने-सामने, सीएम सुक्खू ने भगवंत मान से की मुलाकात

शिमला/चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर बाहरी राज्यों के वाहनों से वसूले जा रहे...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...