9.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराजनीतिभगवंत मान ने क्या कहा कि हंस पड़े CM योगी और हिमंत...

भगवंत मान ने क्या कहा कि हंस पड़े CM योगी और हिमंत सरमा, फोटो वायरल

Published on

नई दिल्ली

राज्य सरकारों के गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर में कुछ मुख्यमंत्रियों का भी जमावड़ा देखा गया, क्योंकि उनके पास गृह विभाग भी है। आंतरिक सुरक्षा को बढ़ावा देने के तरीके खोजने और मौजूदा समस्याओं और चुनौतियों का समाधान करने पर दो दिवसीय विचार-मंथन सत्र के दौरान तीन मुख्यमंत्रियों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

वायरल तस्वीर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और पंजाब के सीएम भगवंत मान एक साथ हंसते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया में लोग इस तस्वीर को शेयर कर रहे हैं। कुछ यूजर ने इसे दुर्लभ तस्वीर करार दिया है।

हालांकि उनकी हंसी के पीछे का कारण का पता नहीं चला है। तस्वीर को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। एक यूजर का कहना है कि पंजाब के सीएम भगवंत मान की किसी टिप्पणी पर तीनों मुख्यमंत्री हंस रहे हैं। आपको बता दें कि भगवंत मान अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत से पहले एक हास्य अभिनेता और व्यंग्यकार रहे हैं।

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...