18.5 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यनूंह हिंसा पर मुख्यमंत्री खट्टर ने ऐसा क्या कहा कि बंगाल की...

नूंह हिंसा पर मुख्यमंत्री खट्टर ने ऐसा क्या कहा कि बंगाल की CM ममता ने कर दी तारीफ, लेकिन…

Published on

कोलकाता,

मेवात-नूंह हिंसा को लेकर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने जो बयान दिया है, उस बयान की तारीफ बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने की है. दरअसल, खट्टर ने कहा था कि हरियाणा की आबादी 2.7 करोड़ है. हमारे पास 60 हजार जवान हैं, ऐसे में पुलिस हर व्यक्ति की सुरक्षा नहीं कर सकती. हमने अर्धसैनिक बल की 4 अतिरिक्त कंपनियां मांगी हैं. लेकिन पुलिस या सेना कोई भी हर व्यक्ति की सुरक्षा की गारंटी नहीं ले सकता. सीएम खट्टर के इस बयान पर ममता ने कहा कि मैं उनके बयान की सराहना करूंगी. हां, ये सच है कि यह हर व्यक्ति की सुरक्षा नहीं की जा सकती. लेकिन सरकार को जाति और धर्म के आधार पर लोगों को भड़काना नहीं चाहिए.

ममता ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि जब बंगाल में कोई छोटी सी बात होती है, तो आप कई टीमें भेज देते हैं. लेकिन जब आपके राज्य में कुछ होता है तो कुछ नहीं होता. उन्होंने कहा कि कुछ मुद्दे बहुत ज्यादा जरूरी होते हैं. लेकिन ये भी सच है कि वे यहां (बंगाल में) ED और CBI भेजेंगे, लेकिन वहां (हरियाण में) कोई एजेंसी नहीं भेजेंगे.

ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मणिपुर और हरियाणा जल रहा है. आप दंगे भड़का रहे हैं. हमने दंगा भड़काने की बात नहीं कही है. ममता ने कहा कि इन लोगों ने चुनाव से पहले दंगा कराना शुरू कर दिया है. लोग इसे स्वीकार नहीं करेंगे. वे जबरदस्ती और बुलडोजर से ऐसा कर रहे हैं.

दंगाइयों से की जाएगी वसूली
खट्टर ने कहा कि मैं किसी भी कीमत पर प्रदेश की शांति और सांप्रदायिक सौहार्द को बिगड़ने नहीं दूंगा. नूंह की घटना के हर एक अपराधी को कानून के माध्यम से उनके अंजाम तक पहुंचाया जाएगा. और वहां हुए हर एक नुकसान की भरपाई दंगाइयों से ही होगी और उन्हीं से उसकी वसूली भी करवाई जाएगी.

सीएम खट्टर बोले- हम हर किसी की रक्षा नहीं कर सकते
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि नूंह में हुई सांप्रदायिक हिंसा में 6 लोग मारे गए हैं. पिछले 2 दिनों में भीड़ ने कई कारों और दुकानों को आग लगा दी हैं. उन्होंने लोगों से राज्य में शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि ये भी सच है कि हम हर किसी की रक्षा नहीं कर सकते. कोई भी पुलिस या सेना भी इसकी गारंटी नहीं दे सकता. सीएम खट्टर ने कहा कि हमने एक अधिनियम पारित किया है, जिसमें यह प्रावधान है कि सरकार सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान के लिए मुआवजा जारी करती है, लेकिन जहां तक ​​निजी संपत्ति का सवाल है, जिन लोगों को इससे जो नुकसान हुआ है, हम उसकी भरपाई करने के लिए उत्तरदायी हैं. इसलिए, हम सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान के लिए प्रावधान करेंगे और निजी संपत्ति के लिए हम कहेंगे कि मुआवजा उन लोगों से लिया जाएगा, जो इसके लिए उत्तरदायी हैं.

हिंसा में अबतक 6 लोगों की मौत, कई जगहों पर इंटरनेट बंद
बता दें कि 31 जुलाई को नूंह के मेवात में एक धार्मिक यात्रा के दौरान 2 समुदायों के बीच टकराव हुआ था. इस हिंसा में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें 2 होमगार्ड्स और 4 आम नागरिक शामिल हैं. इनके अलावा 20 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है. दंगों को लेकर अब तक पुलिस ने 29 FIR दर्ज की गई हैं. 116 आरोपियों को अरेस्ट भी कर लिया गया है. नूह, पलवल, मानेसर, सोहाना और पटौदी में इंटरनेट बंद कर दिया गया है. 16 अर्धसैनिक बल और 30 हरियाणा पुलिस कंपनियां नूह में तैनात हैं. RAF ने कई जगहों पर फ्लैग मार्च निकाला. कई शांति समिति बैठकें की गईं.

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...