14.4 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपुतिन ने ऐसा क्या कहा जो हंसने लगे पीएम नरेंद्र मोदी? BRICS...

पुतिन ने ऐसा क्या कहा जो हंसने लगे पीएम नरेंद्र मोदी? BRICS Summit का ये वीडियो तुरंत हो गया वायरल

Published on

नई दिल्ली

पीएम मोदी इन दिनों 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए मंगलवार को रूस के कजान शहर पहुंचे। वहां पहुंचने के कुछ घंटों बाद उन्होंने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि मॉस्को और नई दिल्ली के बीच विशेष संबंध हैं और लगातार विकसित हो रहे हैं। बैठक के बीच रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें लगता है कि पीएम मोदी बिना ट्रांसलेशन के उनकी बातों को समझेंगे क्योंकि दोनों देशों के बीच गहरे संबंध हैं।

पुतिन ने बैठक के दौरान कहा, ”हमारे रिश्ते इतने मजबूत हैं कि मुझे लगा कि आप बिना अनुवाद के मुझे समझ जाएंगे।” इस टिप्पणी पर पीएम मोदी ने चुटकी ली, जिन्हें पुतिन कई मौकों पर अपना ‘अच्छा दोस्त’ कह चुके हैं। रूसी राष्ट्रपति को जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा, ”पिछले तीन महीनों में मेरा रूस दौरा हमारे घनिष्ठ समन्वय और गहरी दोस्ती को दर्शाता है। जुलाई में मॉस्को में आयोजित वार्षिक शिखर सम्मेलन ने सभी क्षेत्रों में हमारे सहयोग को मजबूत किया है।”

व्लादिमीर पुतिन ने आगे कहा, “मुझे हमारी जुलाई की बैठक याद है जब हमने कई मुद्दों पर अच्छी चर्चा की थी और हमने कई बार फोन पर भी बात की थी। कज़ान जाने के मेरे निमंत्रण को स्वीकार करने के लिए मैं आपका बहुत आभारी हूं।”प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत के दौरान कहा कि रूस-यूक्रेन संघर्ष को शांतिपूर्ण तरीके से हल किया जाना चाहिए और भारत इसके लिए हर संभव सहयोग देने के लिए तैयार है। पीएम मोदी ने पुतिन से कहा कि भारत क्षेत्र में शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली का पूर्ण समर्थन करता है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हम रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष के मुद्दे पर लगातार संपर्क में हैं। जैसा कि मैंने पहले कहा, हमारा मानना ​​है कि समस्याओं का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से किया जाना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम शांति और स्थिरता की जल्द बहाली का पूर्ण समर्थन करते हैं। हमारे सभी प्रयास मानवता को प्राथमिकता देते हैं। भारत आने वाले समय में हर संभव सहयोग देने के लिए तैयार है। हमारे पास इन सभी मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर है।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्स की सफल अध्यक्षता के लिए रूसी राष्ट्रपति पुतिन को बधाई देते हुए कहा कि कई देश अब इस समूह में शामिल होना चाहते हैं। वहीं, ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी रूस पहुंचे हैं। उनके साथ भी पीएम मोदी की मुलाक़ात की संभावना है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...