19.6 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराष्ट्रीय'शादी क्यों नहीं की? जरूरत कैसे पूरी करती हो?' पाकिस्तानी वीजा के...

‘शादी क्यों नहीं की? जरूरत कैसे पूरी करती हो?’ पाकिस्तानी वीजा के लिए गई प्रोफेसर से बदसलूकी

Published on

नई दिल्ली,

पंजाब की एक महिला शिक्षाविद ने दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग के कुछ वरिष्ठ कर्मचारियों पर अभद्र व्यवहार और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. महिला ने पाकिस्तान जाने के लिए वीजा के लिए आवेदन किया था. इसी सिलसिले में वो पाकिस्तान उच्चायोग पहुंची थी.

लाहौर यात्रा का उद्देश्य पूछा गया
मामला साल 2021 का है. एक विश्वविद्यालय की वरिष्ठ प्रोफेसर एवं विभाग की प्रमुख ने पाकिस्तान जाने के लिए ऑनलाइन वीजा के लिए अप्लाई किया था. लाहौर यात्रा का उद्देश्य पूछे जाने पर उन्होंने अधिकारी से कहा, “मैं स्मारकों की तस्वीरें लेने और उन पर लिखने के लिए लाहौर जाना चाहती हूं. साथ ही एक विश्वविद्यालय भी जाना चाहती हूं, जहां मुझे व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया गया.”

निजी सवाल और खालिस्तान के बारे में पूछा गया 
महिला प्रोफेसर का आरोप है कि इसी दौरान एक और कर्मचारी आया और उससे निजी सवाल पूछने लगा, जिससे वो असहज हो गई. कर्मचारी ने मुझसे पूछा, “मैंने शादी क्यों नहीं की. मैं बिना शादी के कैसे रहती हूं? मैं अपनी यौन इच्छाओं के लिए क्या करती हूं?” यह भी पूछा गया कि क्या वो खालिस्तान का समर्थन करती हैं.

विदेश मंत्री एस. जयशंकर से लगाई गुहार
महिला प्रोफेसर का कहना है कि उन्होंने इस विषय को टालने के कई प्रयास किए, बावजूद इसके लगातार ऐसे सवाल किए गए. उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर को भेजी गई अपनी शिकायत में इस मामले को उठाए जाने की मांग की है. साथ ही पोर्टल के माध्यम से पाकिस्तान सरकार से इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है. यहां तक कि बिलावल भुट्टो को भी लिखा है.

व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट भेजे
उन्होंने विदेश मंत्री को पाक उच्चायोग के कर्मचारी के साथ व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट भी भेजे हैं. आरोप लगाया है कि उसे भारत सरकार के खिलाफ लिखने के लिए कहा गया और अच्छे पारिश्रमिक की पेशकश की गई. हालांकि उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया.

दोनों अधिकारियों पर हो कार्रवाई
महिला प्रोफेसर का कहना है कि किसी ने उनके मामले पर ध्यान नहीं दिया. चाहती हूं कि भारतीय महिलाएं उनके इरादों को जानने के लिए पाक उच्चायोग जाएं. कहा कि दोनों अधिकारियों को उनके दुर्व्यवहार के लिए वापस पाकिस्तान भेज देना चाहिए.

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

बंद हो चुके स्कूल में कर दिया शिक्षक का तबादला, कोर्ट और कलेक्टर तक पहुंचा मामला

भोपाल। मप्र के स्कूल शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे...

More like this

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...