4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराजनीतिदुनिया घूमकर भारत के लिए क्या ढूंढ लाते हैं गडकरी? 25 साल...

दुनिया घूमकर भारत के लिए क्या ढूंढ लाते हैं गडकरी? 25 साल बाद खोला यह राज

Published on

नई दिल्‍ली

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी इन दिनों ऑस्‍ट्रेलिया में हैं। शुक्रवार को वह सिडनी की यूनिवर्सिटी ऑफ न्‍यू साउथ वेल्‍स (UNSW) में मौजूद थे। यहां उन्‍होंने करीब 25 साल पहले का किस्‍सा सुनाया। बात 1998-99 की होगी। उस वक्‍त गडकरी महाराष्‍ट्र की सरकार में मंत्री हुआ करते थे। गडकरी ने बताया, ‘1998-99 के आसपास मैं यहां था। यहीं पर ट्रेबल स्‍ट्रीट ब्रिज भी था। मैंने ये पुल देखा और उसी के आधार पर हमने डिजाइंस अप्रूव किए। मुझे मुंबई में 55 फ्लाईओवर बनवाने का मौका मिला और इसी प्रोजेक्‍ट की तरह बांद्रा-वर्ली सी लिंक प्रोजेक्‍ट… सेम डिजाइन… पुल की लंबाई ज्‍यादा है। उस वक्‍त मुझे मौका मिला कि मुंबई-पुणे के बीच पहला एक्‍सप्रेस हाइवे बनवाऊं। आज 25 साल बाद मैं फिर यहां हूं। यह बेहद खुशी और गर्व की बात है।’ गडकरी ने गिनाया कि भारत का रोड नेटवर्क दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा है।

गडकरी ने पूर्व अमेरिकी राष्‍ट्रपति जॉन एफ. केनेडी के एक कथन का भी जिक्र किया। केनेडी ने कहा था, ‘अमेरिका की सड़कें इस वजह से अच्‍छी नहीं हैं कि अमेरिका रईस हैं, बल्कि अमेरिका इसलिए रईस है क्‍योंकि यहां की सड़कें अच्‍छी हैं।’

गडकरी के पास हैं खेती में तीन-तीन डॉक्‍टरेट
UNSW में गडकरी ने कहा, ‘2014 में सत्‍ता के आने के बाद हमने देश में इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर के विकास को सबसे ज्‍यादा प्राथमिकता दी है।’ केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ‘मेरा पैशन ये है कि मैं खेती से जुड़ा हूं लेकिन दुर्भाग्‍य से मैं महाराष्‍ट्र में PWD मंत्री रहा। फ्लाईओवर्स, टनल्‍स, सड़कें बनवाता रहा। फिर (नरेंद्र) मोदी जी ने भी वही जिम्‍मेदारी दे दी। लेकिन मैं खेती के क्षेत्र में करता हूं। मुझे अलग-अलग यूनिवर्सिटीज से कृषि विज्ञान में तीन-तीन डॉक्‍टरेट मिली है।’

गडकरी ने कहा कि मेरा सपना है कि देश से पेट्रोल को रीप्‍लेस कर दिया जाए। उन्‍होंने पिछले दिनों फ्लेक्‍स-फ्यूल कार लॉन्‍च करने का जिक्र किया और कहा कि यह 100% बायो एथेनॉल से चलती है। गडकरी ने कहा कि अब टोयोटा, मर्सिडीज, हुंडई… सब कंपनियां कह रही हैं कि वे भारत में फ्लेक्‍सी-फ्यूल कारें लॉन्‍च करेंगी।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...