11 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeखेलजिसका डर था वही हुआ! फिट नहीं हो पाएंगे जसप्रीत बुमराह, टी-20...

जिसका डर था वही हुआ! फिट नहीं हो पाएंगे जसप्रीत बुमराह, टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर

Published on

नई दिल्ली

आखिरकार वही हुआ, जिसका डर था। जसप्रीत बुमराह टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर हो चुके हैं। सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ सरीखे जिम्मेदारों के बयान के बाद फैंस को किसी चमत्कार की उम्मीद थी, लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड यानी बीसीसीआई ने सोमवार शाम पुष्टि कर दी है। बोर्ड की मेडिकल टीम ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज की चोट पर विस्तृत मूल्यांकन और विशेषज्ञों से परामर्श के बाद जस्सी को वर्ल्ड कप खेलने के लिए अनफिट बताया। बुमराह को शुरू में पीठ की चोट के कारण साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी तीन मैचों की टी-20 सीरीज से बाहर कर दिया गया थआ। से बाहर कर दिया गया था। बीसीसीआई जल्द ही वर्ल्ड कप के लिए बुमराह के रिप्लेसमेंट का ऐलान करेगा।

द्रविड़-गांगुली ने जगाई थी उम्मीदें
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने ये कहकर फैंस की उम्मीद बढ़ा दी थी कि बुमराह अभी बाहर नहीं हुए हैं। दादा ने कहा था कि जस्सी अभी भी वर्ल्ड कप खेल सकते हैं। फैंस की उम्मीद तब और बढ़ गई जब टीम के हेड कोच भी कुछ इसी तरह की बात करने लगे। राहुल ने पत्रकारों से कहा था कि, ‘अगले कुछ दिनों में क्या होगा, हम देखेंगे।’ द्रविड़ ने कहा कि उन्हें अब भी उम्मीद है।

टीम इंडिया की बढ़ गई टेंशन
जसप्रीत बुमराह का नहीं खेलना भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका है। टीम को एशिया कप में पाकिस्तान और फिर श्रीलंका से सुपर-4 में हार मिली थी। बुमराह का नहीं खेलना इसकी बड़ी वजह थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वापसी करते हुए उन्होंने सटीक यॉर्कर मारकर आरोन फिंच को बोल्ड किया था। चोटिल होने से पहले उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मुकाबले में 6 बल्लेबाजों को चलता किया था।

2019 के बाद लगातार चोटिल रहे बुमराह
देखा जाए तो जसप्रीत बुमराह की चोट का लंबा इतिहास रहा है। खासकर 2019 के बाद से वह कई बार चोटिल हुए हैं। पिछले 3 वर्ष में वह 6 बार चोटिल सहित किसी न किसी वजह से टीम इंडिया से बाहर हुए। इसमें 3 बार बैक-इंजरी हुई है। 2022 की बात करें तो वह सिर्फ 3 टी-20 इंटरनेशनल ही टीम इंडिया के लिए खेल सके हैं। 25 टी20 इंटरनेशनल मैच जसप्रीत बुमराह ने इस साल मिस किए। यह भारत की वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई टीम में किसी भी अन्य खिलाड़ी से ज्यादा है। 2022 के आईपीएल में बुमराह ने मुंबई की ओर से पूरे 14 मैच खेले थे।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...