11.9 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयक्या है चीन की मंशा? मैप वाली खुराफात ही नहीं, अरुणाचल के...

क्या है चीन की मंशा? मैप वाली खुराफात ही नहीं, अरुणाचल के दूसरी तरफ बढ़ाया है इंफ्रास्ट्रक्चर भी

Published on

नई दिल्ली

चीन ने एक बार फिर मैप जारी कर उसमें अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन को चीन का हिस्सा दिखाया है। चीन के सरकारी मीडिया के मुताबिक चीन के प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय की होस्ट की गई मानचित्र सेवा की वेबसाइट पर इस मैप को लॉन्च किया गया है। ऐसा पहली बार नहीं है जब चीन ने ऐसी हरकत की है। इससे पहले चीन की मिनिस्ट्री ऑफ सिविल अफेयर्स ने अरुणाचल प्रदेश के नक्शे में 11 जगहों के नए नाम दिए थे। चीन सिर्फ मैप पर ही ऐसी हरकत नहीं कर रहा बल्कि अरुणाचल प्रदेश से लगती लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) के पास भी चीन ने इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाया है। कई गांव बनाए हैं और इंडियन आर्मी को अंदेशा है कि चीन की सेना इन गांवों का दोहरा इस्तेमाल यानी सिविल के साथ ही मिलिट्री इस्तेमाल कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक जल्द ही चीन स्टडी ग्रुप (CSG) की मीटिंग हो सकती है। जिसमें हाल ही में ईस्टर्न लद्दाख में गतिरोध दूर करने को लेकर हुई दोनो देशों के बीच हुई कोर कमाडंर स्तर की मीटिंग और उसके बाद के डिप्लोमेटिक स्तर पर हुए डिवेलपमेंट के बारे में बातचीत हो सकती है।

चीन के साथ ईस्टर्न लद्दाख में एलएसी पर तीन साल से ज्यादा वक्त से तनाव चल रहा है। बातचीत के जरिए इसे सुलझाने की कोशिशें जारी हैं लेकिन चीन ईस्टर्न सेक्टर में यानी अरुणाचल प्रदेश वाले इलाके में लगातार कुछ न कुछ हरकतें कर रहा है। पिछले साल दिसंबर में भी चीन ने ईस्टर्न सेक्टर में ऐसी हो कोशिश की थी। तब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में बताया था कि 9 दिसंबर को चीन ने अरुणाचल प्रदेश के यांग्त्से में यथास्थिति बदलने की कोशिश की। भारतीय सेना ने बहादुरी से चीनी सेना को हमारे क्षेत्र में अतिक्रमण करने से रोका और उन्हें उनकी पोस्ट पर वापस जाने को मजबूर कर दिया। इसी साल जनवरी में आर्मी चीफ ने कहा कि पिछले कुछ समय में चीनी सैनिकों की तैनाती ईस्टर्न सेक्टर (अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम) के दूसरी तरफ बढ़ी है। चीनी सैनिक वहां एक्सरसाइज करने आए थे और फिर उनकी तैनाती को वहां बढ़ा दिया गया।

चीन ने पिछले दो साल में रेस्ट ऑफ अरुणाचल प्रदेश (RALP) एरिया के पास चीनी सैनिकों की गश्ती भी बढ़ाई है। वहां चीन इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी फोकस कर रहा है। अरुणाचल प्रदेश में ईस्ट और वेस्ट कामेंग जिले को छोड़कर बाकी अरुणाचल प्रदेश को इंडियन आर्मी RALP कहती है। चीनी सेना जिस तरह से RALP एरिया के दूसरी तरफ अपने सैनिकों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ाई है उस पर इंडियन आर्मी की पूरी नजर है।

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...