10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यये क्या हो रहा है, पहले दिल के डॉक्टर और अब 17...

ये क्या हो रहा है, पहले दिल के डॉक्टर और अब 17 साल की छात्रा को हार्ट अटैक, स्कूल में मौत

Published on

अहमदाबाद

जामनगर के दिल के डॉक्टर की हार्ट अटैक से डॉ. गौरव गांधी (41) की मौत को लोग भुला नहीं पाए थे कि अब राज्य के नवसारी में 17 साल की छात्र की डेथ सामने आई है। नवसारी जिले के परतापोर गांव के एबी स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा को लंच के दौरा दिल का दौरा पड़ा और छात्रा की स्कूल में ही मौत हो गई। नाबालिग छात्रा की हार्ट अटैक से हुई मौत ने फिर से चिंता बढ़ा दी है। तो वहीं नवसारी में इतनी कम उम्र की छात्रा की एकाएक मौत से कॉर्डिलॉजिस्ट भी आश्चर्यचकित हैं।

लंच में समय आया अटैक
स्कूल प्रशासन के अनुसार 17 साल की तनीषा गांधी 12वीं कक्षा की छात्रा थी। वह स्कूल में पढ़ाई के साथ नीट की तैयारी कर रही थी और डॉक्टर बनना चाहती थी। उसके यही सपना था। सोमवार को स्कूल में लंच के समय वह दूसरी छात्राओं के साथ तीसरी से चौथी मंजिल पर जा रही थी। तभी एकाएक वह सीढ़ियों पर गिर पड़ी। स्कूल स्टॉफ ने तनीषा को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। स्कूल में एकाएक एक छात्रा की मौत से स्कूल में मातम पसर गया, तो वहीं स्कूल में बच्चाें और शिक्षकों के आंसू निकल आए। एबी स्कूल के शिक्षकों का कहना है कि तनीषा काफी मेधावी छात्रा थी।

कार्डियक अरेस्ट से मौत
चिकित्सकों ने तनीषा की मौत का प्राथमिक कारण सडन कार्डियक अरेस्ट बताया है, हालांकि तनीषा की मौत के कारणों को जानने के लिए पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। तनीषा के परिवार में उनके पिता हैं। जो उसके डॉक्टर बनने के सपने को पूरा करने में लगे हुए थे। तनीषा की मां की मौत कोरोना के कारण हो गई थी। पहले पत्नी और बेटी की मौत से पिता के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पिता को जब बेटी की मौत की सूचना मिली तो वह बेसुध हो गए। कुछ चिकित्सकों का कहना है कि कोरोना काल में बच्चों पर काफी उलटा प्रभाव डाला है। वे आउटडोर गतिविधियां कम हो गई हैं। ऐसे में अब किशोरों भी हार्ट अटैक के दायरे में आ गए हैं।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...