3 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यबिहार में डबल मर्डर से सनसनी, मॉर्निंग वॉक पर निकले टीचर को...

बिहार में डबल मर्डर से सनसनी, मॉर्निंग वॉक पर निकले टीचर को सरेआम गोली मारी, मोतिहारी में ठेकेदार का कत्ल!

Published on

बेगूसराय/पूर्वी चंपारण

बिहार में एक के बाद एक हत्याओं से कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं। शनिवार को बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने एक रिटायर शिक्षक की मॉर्निंग वॉक के दौरान गोली मारकर बीच सड़क पर हत्या कर दी। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के फतेहा पंचायत के फतेहा रेलवे स्टेशन के समीप की है। वहीं दूसरी वारदात पूर्वी चंपारण में हुई जहां बाइक सवाल बदमाशों ने एक ठेकेदार को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना चकिया थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर घटित हुई। ये सनसनीखेज वारदातें ऐसे वक्त में हुई है जब दो दिन पहले ही अररिया में बदमाशों ने एक पत्रकार विमल यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसे लेकर नीतीश कुमार सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई। अब मोतिहारी और बेगूसराय की घटना ने लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल खड़े कर दिए।

मॉर्निंग वॉक पर बदमाशों ने रिटायर शिक्षक को मारी गोली
बेगूसराय में शनिवार सुबह रिटायर शिक्षक की हत्या को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासा सामने आ रहे। बछवारा थाना इलाके में हुई इस वारदात को लेकर बताया जा रहा कि आपसी रंजिश में उनका मर्डर किया गया। बाइक सवार अपराधियों ने फतेहा गांव निवासी 70 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक जवाहर राय की गोली मारकर हत्या कर दी। इससे पहले फरवरी 2021 में मृतक जवाहर राय के बेटे की भी हत्या की गई थी। जिसमें मृतक चश्मदीद गवाह थे। हत्या के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

दो साल पहले बेटे का अब पिता का भी मर्डर
ग्रामीणों ने बताया कि मृतक जवाहर राय प्रतिदिन सुबह में टहलने के लिए गांव से फतेहा रेलवे स्टेशन की तरफ निकलते थे। आज भी जब वो वहां पहुंचे तो बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। ग्रामीणों ने बताया कि तीन नकाबपोश अपराधियों ने रिटायर्ट शिक्षक को गोली मार दी। जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची बछवाड़ा थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस मामले में मौके पर मौजूद जांच अधिकारी उदय प्रसाद ने कहा कि जमीन विवाद को लेकर हत्या की बात सामने आ रही है फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

पूर्वी चंपारण में ठेकेदार की गोली मारकर हत्या
उधर, पूर्वी चंपारण में बेखौफ अपराधियों ने एक ठेकेदार को गोली मारकर हत्या कर दिया है। घटना चकिया थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर घटित हुई है। घटना के बाद बेखौफ अपराधी ने हथियार लहराते मुजफ्फरपुर की ओर भाग निकले हैं। घटना सुबह 8 बजे हुई। वारदात के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। अपराधियों ने ठेकेदार को दो गोली सीने में मारी है। जिसके बाद आनन-फानन में लोगों ने ठेकेदार राजीव कुमार को मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पहुंचते हैं डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश बना हुआ है।

दो जिलों में फायरिंग-मर्डर से कोहराम
बिहार के दो जिलों में सुबह-सुबह में डबल मर्डर से कोहराम मच गया। पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुटी है। वहीं डबल मर्डर से लोगों में गुस्सा भी बढ़ता जा रहा। खास तौर से बेगूसराय का मामला बिल्कुल वैसा ही है जैसे अररिया में पत्रकार विमल यादव की हत्या की गई थी। यहां भी रिटायर टीचर जवाहर राय के बेटे का दो साल पहले मर्डर किया गया था। वो इसमें अहम गवाह थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...