8 C
London
Saturday, January 17, 2026
Homeराज्यUP में क्या हो रहा है : 'मेरे हिस्से की संपत्ति उसे...

UP में क्या हो रहा है : ‘मेरे हिस्से की संपत्ति उसे न दी जाए…’ पत्नी से परेशान बीटेक कर रहे युवक ने की खुदकुशी

Published on

संभल ,

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बीटेक और पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर जनसेवा केंद्र चलाने वाले गौरव ने गृहक्लेश से परेशान होकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. बताया जा रहा है कि गौरव ने सल्फास की गोलियां खाकर जान दी. बैग से मिले तीन सुसाइड नोट में उसने अपनी पत्नी और ससुराल वालों को मौत का जिम्मेदार बताया.

गौरव की शादी दिसंबर 2023 में मुरादाबाद निवासी प्रिया से हुई थी. शादी के कुछ महीनों बाद से ही दोनों के बीच झगड़े होने लगे. इसी बीच गौरव का एक्सीडेंट हुआ, तो उसकी पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई. इस वजह से वह डिप्रेशन में चला गया और आखिरकार आत्महत्या कर ली.

पत्नी से प्रताड़ित होकर युवक ने की खुदकुशी
मृतक गौरव के बैग से तीन सुसाइड नोट मिले, जिसमें उसने जनवरी और फरवरी में लिखे नोट्स में पत्नी और ससुराल वालों को मौत का जिम्मेदार ठहराया. उसने लिखा कि मेरे हिस्से की संपत्ति पत्नी को न दी जाए.गौरव के पिता के अनुसार, शादी के दो महीने बाद ही उसके ससुर ने दो लाख रुपये की मांग की थी. जब गौरव ने पैसे नहीं दिए, तो उसकी पत्नी शादी में मिले जेवर लेकर मायके चली गई थी. पंचायत के बाद जेवर वापस हुए, लेकिन गौरव की जिंदगी में तनाव बढ़ता गया.

मृतक के पिता की शिकायत पर केस दर्ज
गौरव की मौत के बाद उसके पिता ने पत्नी प्रिया, ससुर और साले के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया. पुलिस ने सुसाइड नोट को जांच में शामिल कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है.

Latest articles

महंगाई भत्ते से वंचित होने पर जताया आक्रोश कर्मचारियों का प्रदर्शन

भोपाल।राज्य मंत्रालय सहित पूरे प्रदेश में सोमवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। तृतीय वर्ग...

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

तलवार और पत्थर से हमला कर हत्या की कोशिश

भोपाल।कमला नगर थाना क्षेत्र में एक युवक पर तलवार और पत्थर से हमला कर...

चलती बाइक से छात्र को गिराकर पीटा

भोपाल।निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

More like this

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...

युवा देश का भविष्य और राजस्थान का गौरव: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर ।मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और...