12.8 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeभोपालबागेश्वर सरकार के सेवादारों का कौन सा राज है, जिस पर मुंह...

बागेश्वर सरकार के सेवादारों का कौन सा राज है, जिस पर मुंह नहीं खोलना चाहती है शिवरंजनी

Published on

छतरपुर

गंगोत्री से पदयात्रा करते हुए शिवरंजनी छतरपुर पहुंच गई है। तबीयत खराब होने की वजह से वह छतरपुर में रुकी हुई थी। छतरपुर से बागेश्वर धाम की दूरी 35 किलोमीटर है। बागेश्वर धाम पहुंचकर 16 जून को शिवरंजनी अपने आने का मतलब का खुलासा करने वाली थी। वह वहां के लिए निकल गई लेकिन पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एकांतवास पर चले गए हैं। ऐसे में बागेश्वर सरकार से मुलाकात की संभावना कम ही है। नवभारत टाइम्स.कॉम को दिए इंटरव्यू में शिवरंजनी ने बाबा के सेवादारों के राज के बारे में बात की है। साथ ही बोली है कि मैं इस पर कभी अपना मुंह नहीं खोलूंगी। इससे धाम की बदनामी होगी।

दरअसल, बागेश्वर सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को शिवरंजनी प्राणनाथ कहती है। उनसे मिलने के लिए अपने परिवार के साथ गंगोत्री से पैदल निकली है। प्राणनाथ कहे जाने के बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि वह बागेश्वर सरकार के सामने शादी का प्रस्ताव रखेगी। इस पर शिवरंजनी यही जवाब देती रही है कि वह 16 जून को खुलासा करेगी। अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि बाबा से मुलाकात नहीं होने की वजह से वह बागेश्वर धाम में बालाजी सरकार के दर्शन के बाद लौट जाएगी।

तबीयत बिगड़ गई
शिवरंजनी जब छतरपुर के करीब पहुंची तो उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद इलाज के लिए छतरपुर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। नवभारत टाइम्स.कॉम से बात करते हुए शिवरंजनी ने कहा कि यह सनातन धर्म का प्रचार और नारी सशक्तिकरण है।

शादी की बात से मुकरी
वहीं, शिवरंजनी ने बागेश्वर सरकार के साथ शादी की बात पर कहा कि मैंने कहीं भी शादी की बात नहीं की है। सोशल मीडिया पर आधी-अधूरी वीडियो पोस्ट किया जा रहा है। उनमें मेरी व्यक्तिगत आस्था है। मैं उनसे शादी के लिए जा रही हूं, यह बात मैंने नहीं कही है।

एकांतवास पर चले गए महाराज
शिवरंजनी के बागेश्वर धाम पहुंचने से पहले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एकांतवास पर चले गए हैं। इस पर शिवरंजनी ने कहा कि इसे मेरे यहां आने से कतई नहीं जोड़िए। यह मेरा व्यक्तिगत फैसला है। शहर के कोलाहल से उन्हें अलग जाना भी, उनका व्यक्तिगत मैटर है।

कार में चलने पर दी सफाई
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें शिवरंजनी कार से चल रही थी। इस पर सफाई देते हुए उसने कहा कि यह वीडियो छतरपुर का है। मैं जब बीमार पड़ गई थी तब डॉक्टर ने मुझे पैदल चलने से मना कर दिया था। उसे शेयर कर लोग कह रहे हैं कि यह पदयात्रा नहीं है। शिवरंजनी ने कहा कि ऐसे वीडियो केवल छतरपुर में ही क्यों मिले हैं। मैं बहुत पैदल चल चुकी थी। साथ ही कलश रखकर मैं सिर पर चली थी। अस्पताल जानें के दौरान का यह वीडियो है।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...