11.1 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeराज्य'तेरा क्या चीज है, तू बैठ जा...', बिहार विधान परिषद में राबड़ी...

‘तेरा क्या चीज है, तू बैठ जा…’, बिहार विधान परिषद में राबड़ी देवी को लेकर फिर आपा खो गए नीतीश कुमार

Published on

पटना,

बिहार विधान परिषद की कार्यवाही में मंगलवार यानी आज एक बार फिर नोक-झोंक का दौर देखा गया. बिहार विधान परिषद की कार्यवाही में भाग लेने के लिए विपक्ष के एमएलसी आरक्षण के मुद्दे वाली टीशर्ट पहनकर पहुंचे और 65 फीसदी आरक्षण को 9वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर हंगामा किया. इसका नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी कर रही थीं. ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खड़े हो गए और विपक्ष के सवालों का जवाब देने लगे. इस बीच नीतीश कुमार और राबड़ी देवी आमने-सामने आ गए और जुबानी जंग देखने को मिली.

‘पति जब रिजेक्ट हुआ…’
राबड़ी देवी की तरफ मुखातिब होते हुए नीतीश कुमार ने कहा, “अरे बैठो ना तुम, तेरे हस्बैंड का है, तेरा क्या चीज है, तू बैठ जा, जो है वो हस्बैंड का है. सब लोगों का कहा कि यही पहन कर चलो. ई बेचारी को कुछ आता नहीं है. पति जब रिजेक्ट हुआ, तो इसको सीएम बना दिया था. ये तो ऐसे ही है.” उन्होंने आगे कहा कि ये सब जो कर रहे हैं, क्या मतलब है? हम तो आप ही से पूछ रहे हैं, काहे के लिए ये पहनकर आए हैं. ये सब फालतू की चीज है.

यह पहली बार नहीं है जब नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच कहासुनी हुई है. पिछले दिनों बिहार विधान परिषद में ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बीच तीखी बहस हुई थी. कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्ष के हमले पर नीतीश कुमार भड़क गए. उन्होंने राबड़ी देवी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया था.

20 मार्च को विपक्ष के द्वारा हंगामा करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन में उठ खड़े हुए. उन्होंने राबड़ी देवी की तरफ इशारा करते हुए कहा, ‘उनके पति की जब सरकार थी तब क्या हाल था? कोई काम भी बिहार में नहीं हुआ. अगर कोई घटना घटी है, तो जांच होगी. जब इनके पति की सरकार थी, तो कोई जांच होती थी? कोई काम किया था? हिंदू और मुसलमान का कितना झगड़ा होता था. सब काम हमने किए हैं. ये सब बोलने का कोई मतलब नहीं है. मेरे आने के बाद सारा काम हुआ. खाली पब्लिसिटी चाहते हैं ये लोग. कोई काम नहीं किए हैं ये लोग. खाली हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा होता था. क्या चीज के लिए आप सीएम बनीं. पति हटा तो आप सीएम बनीं.’

Latest articles

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...

पर्यटन यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा

वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी हेतु शोध केन्द्र भोपाल। बाबूलाल लाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर...

More like this

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...