11.2 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeखेल'भीख मांगने वाले देश जाकर क्या करेंगे', इंडियन क्रिकेट टीम के पाकिस्तान...

‘भीख मांगने वाले देश जाकर क्या करेंगे’, इंडियन क्रिकेट टीम के पाकिस्तान नहीं जाने पर पं. धीरेंद्र शास्त्री का चौंकाने वाला बयान

Published on

भोपाल

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी इस बार पाकिस्तान कर रहा है। वहीं, बिगड़ते संबंधों के चलते भारतीय टीम के पाकिस्तान नहीं जाने की खबरें भी आ रही हैं। हालांकि अभी के हालातों से तो ऐसा ही लग रहा है कि इंडियन क्रिकेट टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी। इन सबके बीच अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले बागेश्वर धाम धीरेंद्र का एक और बयान सुर्खियां बटोर रहा है। उन्होंने इंडियन टीम के पाकिस्तान नहीं जाने पर खुशी जताते हुए बयान दिया है।बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने भोपाल में पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हो सकता है ‘पाकिस्तान में भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों का अपहरण हो जाए। इसलिए टीम को पाकिस्तान नहीं जाना चाहिए।’

भिखारियों के यहां क्या जाना
अब देखिए भिखमंगे है। उनकी हालत ठीक नहीं है। कल के दिन खान में व्यवहार ठीक ना हो। अपनी बेइज्जती करने थोड़ी जाएंगे।भूखे मरने थोड़ी जाएंगे।ठीक निर्णय लिया है। पाकिस्तान क्यों जाए। क्या जरूरत है। उसने हर बार धोखा दिया है। हर बार उसने वादे तोड़े है। कितने समझौते नहीं हुए। हर समझौते को उन्होंने तोड़ा है। क्या ठिकाना कल के दिन हमारे लोगों को ही किडनैप कर लें. पहले वह भरोसा जीतें, शरण में आवे इसके बाद। अभी वह दूसरे के दम पर जिंदा है। चीन के दम पर जिंदा है।पहले भारत की शरण में आए इसके बाद देखेंगे।

सीएम योगी के नारे को दिया समर्थन
भारतीय टीम के पाकिस्तान जाने की मना करने के साथ ही उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के नारे बटेंगे तो कटेंगे का भी समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि यदि उन्होंने यह बयान एक महात्मा होने के नाते दिया और कट्टर हिंदू होने के नाते दिया है तो बहुत अच्छा है। लोगों ने अपनी अपनी दृष्टि से देखा हमने उसको ऐसे देखा कि अगर हम भारतीय आपस में बटेंगे तो चीन वाले हमको काटेंगे। पाकिस्तान वाले हमको काटेंगे। हम लोगों को विदेशी ताकते काटेंगी और सही भी है। इसलिए भारत के पीएम ने कहा एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे। लेकिन, यह एक पॉलिटिकली बयान हो तो हमारी कोई टिप्पणी नहीं है। पर हिंदुस्तानी होने के नाते टिप्पणी है कि हम भारतीयों को बटना नहीं है।

विदेशियों की घुसपैठ पर रखा अपना पक्ष
बागेश्वर धाम ने विदेशियों की अवैध इंट्री पर बोले कि देश में प्रयोजित तरीके से षडयंत्र चल रहा है। विधर्मी लोग जिन्हें हिंदुत्व से प्यार नहीं, जिन्हे वंदे मातरम बोलने से दिक्कत है। जिनको राष्ट्रगान गाने से दिक्कत है, जिन्हें गजवा-ए-हिंद चाहिए वो लोग अपनी संख्या बढ़ा रहे हैं। विदेशों में रहने वाले इष्ट मित्र बांग्लादेश उनको बुलाकर भारतीय नागरिक बनाकर वोट बैंक को बढ़ाकर अपनी सत्ता जमाना चाहते हैं। इसलिए भारत की सरकार को हमको इसी वक्त जगना पड़ेगा।

महाकुंभ में गैर हिंदुओं की इंट्री पर दोहराई बात
भोपाल में दिए अपने इंटरव्यू में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने महाकुंभ में गैर हिंदुओं की इंट्री पर अपनी बात दोहराई उन्होंने कहा बिल्कुल मैंने कहा है मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम। मक्का मदीना में हमें नहीं बुलाया जाता। आप इतने उदारवादी गंगा जमुनी है तो मक्का मदीना में हमारी दुकान भी लगवा दो। हम भी गरीब है भैया। इतने भारत में गरीब है आपकी मजारों के सामने हिंदुओं की दुकानें नहीं लगती है।

मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम
मेरे अंगने में आपका क्या काम है। आपकों त्रिवेणी का क्या ज्ञान नहीं, संगम का ज्ञान नहीं। संतों के मान का पता नहीं, कथा का आपको पता नहीं है। खालसा क्या होते हैं, पंत क्या होते है। इसके बारे में आपको पता नहीं तो वहां जाकर आपको क्या मिल जाएगा। गंदा कर मूत्र और थूक कांड करोंगे। हम तुम्हारी मस्जिदों में नहीं घुसते तुम हमारे नहीं आओ और हमारे हिंदू तुम्हारे यहां घुसे तो जूते मारो।

Latest articles

भोपाल में एलपीजी गैस संकट गहराया, होटल-रेस्टॉरेंट बंद होने की कगार पर

भोपाल। राजधानी भोपाल में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत देखने को...

कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने डब्ल्यूसीएल की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री G. Kishan Reddy ने Western Coalfields Limited (डब्ल्यूसीएल)...

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...