20.4 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यबजट सत्र में किरोड़ीलाल मीणा क्या करेंगे? इस बार भी 'साढ़ू' से...

बजट सत्र में किरोड़ीलाल मीणा क्या करेंगे? इस बार भी ‘साढ़ू’ से नहीं मिल सकेंगे गाेविंद सिंह डोटासरा

Published on

जयपुर

कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने अपने ‘राजनीतिक संन्यास’ के संकेत देकर सियासत में हलचल मचा रखी है। इस बीच एक बार फिर किरोड़ीलाल ने भजनलाल सरकार को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने इस बजट सत्र में भी अनुपस्थित रहने के लिए अनुमति मांगी है। इसको लेकर उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को पत्र लिखा है। उन्होंने अपने पत्र में स्वास्थ्य के कारणों का हवाला दिया है। उनके इस पत्र के बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। वहीं, राजनीतिक जानकार उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर कई कयास लगा रहे हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अपने बयानों में मीणा को ‘साढ़ू’ संबोधित करते हुए सरकार को घेरते रहे हैं। हालांकि इस बजट सत्र में भी विधानसभा में उनकी कथित साढ़ू से मुलाकात मुश्किल लग रही है।

इस बार भी बजट सत्र में नहीं रहेंगे किरोड़ी बाबा, सियासी हलचल तेज
31 जनवरी से राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने वाला है। इस बीच किरोड़ी ने इस सत्र में भी अपनी अनुपस्थिति को लेकर जमकर हलचल मचा दी है। किरोड़ी लाल मीणा पिछली बार भी अपने मंत्री पद से इस्तीफा देने के कारण बजट सत्र में अनुपस्थित रहे थे। इसको लेकर कांग्रेस ने सरकार को जमकर घेरा था। बाद में स्पीकर वासुदेव देवनानी ने 12 जुलाई 2024 को विधानसभा में किरोड़ी लाल मीणा के नहीं आने का सूचना पत्र पढ़ा। इसमें बताया कि किरोड़ी लाल मीणा निजी कारणों के चलते बजट सत्र में उपस्थित नहीं हो पाए थे। इधर, किरोड़ीलाल फिर से अपने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने इस बजट सत्र में भी अनुपस्थित रहने की बात कही है।

सियासत से ‘वैराग्य‘ लेने का संकेत दिया था किरोड़ी ने
किरोड़ीलाल मीणा अपने सियासी बयानों को लेकर इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। लालसोट में अपने सियासी भविष्य को लेकर उन्होंने एक बड़ा बयान दिया। इसमें उन्होंने संकेत दिए कि वह राजनीतिक संन्यास ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि लालसोट से एक अच्छा विधायक (रामबिलास मीणा) मिला है, मैं प्रार्थना कर रहा हूं, हे पपलाज माता! मेरे गले में जो घंटी (मंत्री पद) लटकी है, वह इनके (रामबिलास) गले में लटक जाए। महाकुंभ में जाकर ममता कुलकर्णी को भी वैराग्य हो गया है। मैं भी महाकुंभ जा रहा हूं, अगर मुझे भी वैराग्य हो जाए, तो रामबिलास मीणा के लिए रास्ता खुल जाएगा‘। इधर, उनके इस बयान के बाद सियासी गलियारों में अब चर्चा शुरू हो गई कि क्या किरोड़ीलाल मीणा राजनीतिक सन्यास लेने की तैयारी कर रहे हैं।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...