15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यकेरल में क्या चल रहा? प्रेस कॉन्फ्रेंस कर CM विजयन पर बरसे...

केरल में क्या चल रहा? प्रेस कॉन्फ्रेंस कर CM विजयन पर बरसे गवर्नर आरिफ मोहम्मद

Published on

तिरुवनंतपुरम

एलडीएफ के नेतृत्व वाली वाम सरकार के साथ खींचतीन के बीच, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कई मुद्दों पर मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को फटकार लगाई, जबकि कांग्रेस और भाजपा ने विजयन का इस्तीफा मांगा। खान ने कहा, ‘मैं लोगों को बताऊंगा कि उनके राज्य में क्या हो रहा है, क्योंकि सत्तारूढ़ माकपा सरकार बुनियादी ढांचे के विकास में दिलचस्पी नहीं ले रही है। वे केवल उन लोगों को खत्म करना चाहते हैं जो उनका विरोध कर रहे हैं।’

लगभग दो घंटे की लंबी प्रेस वार्ता में राज्यपाल ने विजयन को निशाने पर लिया और कन्नूर के कुलपति के रूप में अपने नामित व्यक्ति की फिर से नियुक्ति का अनुरोध करते हुए अपने पत्र जारी किए। खान ने कहा कि राज्य में शासन करने वाली माकपा काम कराने के लिए दबाव के हथकंडे अपना रही है।

‘नहीं करूंगा हस्ताक्षर’
आरिफ खान ने कहा, ‘तीन साल पहले जब मैं कन्नूर में भारतीय इतिहास कांग्रेस में भाग ले रहा था, तब माकपा ने मुझे डराने की कोशिश की थी। मैं विजयन के मौजूदा सचिव के.के. रागेश से पूछना चाहता हूं कि क्या रागेश को यह पद पुरस्कार के रूप में दिया गया था? अब, मुझ पर दो विधेयकों (विश्वविद्यालय संशोधन और लोकायुक्त) पर हस्ताक्षर करने के लिए दबाव डाला जा रहा है। मैं ऐसा नहीं करूंगा, क्योंकि यह विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता से समझौता करता है।’

‘आरएसएस प्रमुख से मिलना गलत नहीं’
केरल के राज्यपाल ने कहा, ‘जब से मैं आरएसएस प्रमुख से मिला हूं, मुझे आरएसएस का आदमी कहा जा रहा है। देश में कई राज्यपाल हैं जो आरएसएस से संबंधित हैं और राज्यपाल के आरएसएस प्रमुख से मिलने में कुछ भी गलत नहीं है। यह कोई प्रतिबंधित संगठन नहीं है। पंडित नेहरू ने गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने के लिए आरएसएस को आमंत्रित किया था। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने बयान में कहा था कि वह स्वयंसेवक हैं।’

राज्यपाल ने कहा कि आरएसएस प्रमुख से उनकी मुलाकात व्यक्तिगत थी, क्योंकि उन्हें पता चला कि वह त्रिशूर पहुंचे हैं। विजयन के साथ सुलह की संभावना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘हां, संभावना है, अगर मैं इन दो विधेयकों पर हस्ताक्षर कर दूं। क्या आप चाहते हैं कि मैं इन पर हस्ताक्षर करूं?’केरल के राज्यपाल ने कहा, ‘जिस राज्य में काली कमीज पहनने पर लोगों को गिरफ्तार किया गया है, वहां ऐसी चीजें होती हैं। पुलिसकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की और लोगों को मुझ तक पहुंचने से रोका।’

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...