21 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यनन्हे पत्रकार ने स्कूल की पोल खोली तो शिक्षक ने दी धमकी,...

नन्हे पत्रकार ने स्कूल की पोल खोली तो शिक्षक ने दी धमकी, मंत्री ने पूछा- सस्पेंड कर दूं?

Published on

गोड्डा/रांची

झारखंड के गोड्डा जिले में महगामा स्थित एक सरकारी स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र सरफराज के वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है। जिस तरह से सरफराज एक शानदार रिपोर्टर की तरह अपने स्कूल की बदहाली की पोल खोल रहा है, उस अंदाज के लोग मुरीद हो गए हैं। सरफराज की ये रिपोर्टिंग फेसबुक,यूट्यब और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर धूम मचा रही है। अपनी रिपोर्टिंग में छठी क्लास के सरफराज ने अपने स्कूल उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय भिखियाचक की व्यवस्था की पोल खोल दी। इस वीडियो में सरफराज ने दिखाया कि कैसे टीचर हाजिर बनाकर घर लौट जाते हैं और बच्चे पढ़ाई का इंतजार ही करते रहते हैं। यहां तक की नन्हे सरफराज ने स्कूल में शौचालय तक की हालत बयां कर दी। इसके बाद उसे स्कूल के एक टीचर ने धमकी दी। लेकिन अब मामले में नया मोड़ आ गया है।

टीचर ने धमकी दी तो नन्हें रिपोर्टर को आ गया शिक्षा मंत्री का फोन
स्कूल की बदहाली को उजागर करने पर नन्हें सरफराज को शिक्षक की ओर से धमकी दी गई। लेकिन जैसे ही महागामा के भिखियाचक उत्क्रमित प्राथमिक स्कूल की बदतर स्थिति को दिखाते हुए नन्हे रिपोर्टर का वीडियो वायरल हुआ, शिक्षामंत्री ने भी मामले को संज्ञान में लिया। मॉनसून सत्र के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो चेन्नई के अस्पताल में भर्ती है, लेकिन जैसे ही उन्हें इस वायरल वीडियो की खबर मिली, उन्होंने तत्काल नन्हे रिपोर्टर सरफराज से मोबाइल फोन पर बात की।

शिक्षामंत्री ने नन्हें रिपोर्टर से पूछा- टीचर को कर दूं सस्पेंड?
शिक्षामंत्री ने सरफराज से यह पूछा कि क्या धमकी देने वाले शिक्षक को सस्पेंड कर दिया जाए, तो नन्हे रिपोर्टर ने कहा-जैसा आप उचित समझे। उन्होंने शिक्षामंत्री को बताया कि वह होकर रिपोर्टर बनना चाहता है और इसके लिए अच्छी तरह से पढ़ाई करना चाहता है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि उसके पिता नहीं है । शिक्षामंत्री ने सरफराज को अच्छी तरह से पढ़ाई करने की सलाह दी और संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इधर, वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधीक्षक ने दो शिक्षकों को निलंबित करते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

71 साल की उम्र में बने चार्टर्ड अकाउंटेंट, ताराचंद अग्रवाल ने पेश की मिसाल

राजस्थान। उम्र केवल एक संख्या है और यदि लक्ष्य हासिल करने का जज्बा हो...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...