21.2 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराजनीतिअखिलेश ने जन्मदिन पर दी बधाई तो राहुल गांधी बोले- यूपी के...

अखिलेश ने जन्मदिन पर दी बधाई तो राहुल गांधी बोले- यूपी के दो लड़के राजनीति में…

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के 54वें जन्मदिन पर आज उन्हें जन्मदिन की बधाई देने वालों का तांता लग गया है. इस दौरान INDIA ब्लॉक के नेताओं की पॉलिटिकल केमिस्ट्री भी दिखाई दी. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी. इस पर राहुल गांधी ने उन्हें प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद अखिलेशजी. यूपी के दो लड़के हिंदुस्तान की राजनीति को मोहब्बत की दुकान बनाएंगे.

वहीं, झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने भी राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी है. हेमंत सोरेन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X से कहा गया है कि साल के इस खास दिन पर मैं राहुल गांधी को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं, एक प्रगतिशील नेतृत्वकर्ता के रूप में वे हमेशा एकता, सहिष्णुता और विविधता में एकजुटता को बढ़ावा देने की राह पर चले हैं. उनकी सेवा भावना और जनता के प्रति समर्पण सराहनीय है. मुझे पूर्ण विश्वास है कि वे देश और समाज की प्रगति के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान सदैव देते रहेंगे.

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा कि आपने उल्लेखनीय दूरदर्शिता और नेतृत्व का परिचय दिया है. आपको आगे एक लंबी, खुशहाल, स्वस्थ और सफल जिंदगी की शुभकामनाएं. इस पर राहुल ने रीपोस्ट करते हुए लिखा कि आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद भाई. अगला लंच – कतला या रोहू.

वहीं, तमिलनाडु के सीएम और इंडिया ब्लॉक के सहयोगी एमके स्टालिन ने राहुल गांधी को बधाई देते हुए लिखा कि हमारे देश के लोगों के प्रति आपका समर्पण आपको नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा. आपको निरंतर प्रगति और सफलता का एक साल मिले, इसकी कामना करता हूं. इस पर कांग्रेस नेता ने कहा कि आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद, मेरे प्यारे भाई थिरु एमके स्टालिन. मैं आज मिठाई के डिब्बे का इंतज़ार कर रहा हूं.

NCP (एसपी) के प्रमुख शरद पवार ने X पर लिखा कि जन्मदिन की हार्दिक बधाई राहुल गांधी. मैं आपके स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना करता हूं, इस पर राहुल ने उन्हें धन्यवाद दिया. साथ ही कहा कि राजनीति पर हमारी और भी दिलचस्प बातचीत का इंतज़ार रहेगा.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...